मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मांगा स्थानीय अवकाश।
6 सितंबर, या 22 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए।
विकास की कलम/जबलपुर
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्थानीय अवकाश की मांग करते हुए एक मांग पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा गया। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का हवाला देते हुए बताया गया कि 26 अगस्त को पूरे मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया था। जबलपुर जिले में कलेक्टर के पास तीन अवकाश घोषित करने का अधिकार क्षेत्र है लेकिन सामान्य अवकाश घोषित होने के कारण एक अवकाश शेष है जिसे गणेश विसर्जन या फिर नवरात्रि की शुरुआत पर दिया जा सकता है। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि कलेक्टर जबलपुर द्वारा घोषित तीन अवकाश में एक अवकाश घोषित करना अभी शेष है।
जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि कलेक्टर जबलपुर द्वारा आदेश क्रमांक 7599/स/अ/(क) 2024 जबलपुर दिनांक 26/12/2024 के अनुसार गणेश चतुर्थी (गणेशोत्सव प्रारम्भ) दिनांक 27/08/2025 का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
म प्र शा सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 03/06/2024/चार/4 दिनांक 26 अगस्त 2025 के अनुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया था। इस लिए कलेक्टर जबलपुर द्वारा घोषित तीन अवकाश में एक अवकाश घोषित करना अभी शेष है।
For video news click here
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ को मांगपत्र देकर चर्चा की उन्होंने कलेक्टर जबलपुर से चर्चा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
उड़ान भरते ही अचानक करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग...जानिए क्या है मामला...क्यों मचा विमान यात्रियों में हड़कंप...
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, बरेला तहसील अध्यक्ष रजनीश पांडेय, सतीश उपाध्याय,विक्टोरिया समिति अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, आकाश गुप्ता, अर्जुन सोमवंशी, सिहोरा तहसील अध्यक्ष के जी पाठक, सिहोरा सचिव योगेंद्र मिश्रा, कुंडम तहसील अध्यक्ष नेतराम झारिया , मेडिकल विभागीय समिति अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी, अजय सिंह, अजय दुबे, विनय नामदेव उपस्थित रहे।