Vikas ki kalam

आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति

जबलपुर समाचार|प्रशासन|कानून व्यवस्था|त्योहार विशेष

आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति

ईद मिलादुन्नबी,रक्षा बंधन,जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर

जबलपुर।आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने की।इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में ईद मिलादुन्नबी,रक्षा बंधन,जन्माष्टमी,गणेश उत्सव और नवरात्र पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं,सौहार्द बनाए रखने की अपील

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों को आगामी पर्वों की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जबलपुर की पहचान हमेशा से कौमी एकता,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सौहार्द के लिए रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को मिल-जुलकर उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

साफ-सफाई, पेयजल,बिजली और यातायात पर विशेष फोकस

बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई—

जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था

पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता

स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत आपूर्ति सुचारु रखना

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना

सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना

मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने की कार्रवाई

जुलूस मार्गों पर रहेगी विशेष निगरानी

शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि धार्मिक जुलूसों के मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि—

थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित होंगी।

संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई जाएगी।

अशांति फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा।

आवश्यक होने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

जबलपुर देगा फिर कौमी एकता और सद्भाव का संदेश

बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि संस्कारधानी जबलपुर एक बार फिर अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सभी पर्वों को भाईचारे,शांति और उत्साह के साथ मनाकर प्रदेश में सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने