Vikas ki kalam

Jabalpur Child Home News|बाल सुधार गृह से रिहा बालक के हाथ पर मिले ब्लेड के कट के निशान,मजिस्ट्रेट को सौंपा गया मामला

Crime News | Jabalpur News | Legal News

बाल सुधार गृह से रिहा बालक के हाथ पर मिले ब्लेड के कट के निशान,मजिस्ट्रेट को सौंपा गया मामला

रिहाई के बाद पिता ने देखे चोट और कट के निशान,रांझी थाने में की शिकायत

जबलपुर।रांझी थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह से एक गंभीर मामला सामने आया है।जमानत पर रिहा हुए एक बालक के हाथ पर ब्लेड से कटे होने और अन्य चोटों के निशान मिलने के बाद उसके परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना ने बाल सुधार गृह में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिहाई के बाद सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार,बाल सुधार गृह से जमानत पर रिहा होने के बाद जब बालक घर पहुंचा तो उसके पिता ने उसके हाथ पर ब्लेड से कटे हुए निशान और अन्य चोटों के निशान देखे।इसे लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई और पीड़ित पिता शिकायत दर्ज कराने रांझी थाने पहुंचे।

पुलिस ने बताया क्षेत्राधिकार का मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना बाल सुधार गृह परिसर के अंदर की है।ऐसे मामलों का वैधानिक क्षेत्राधिकार प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के अधीन आता है। इसी कारण पुलिस ने पीड़ित पक्ष को प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करने की सलाह दी है।

रिपोर्ट मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि जैसे ही संबंधित मजिस्ट्रेट या सक्षम न्यायिक प्राधिकरण से कोई प्रतिवेदन अथवा निर्देश प्राप्त होगा,पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बालक के शरीर पर चोट और ब्लेड के कट के निशान मिलने के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।अब सभी की निगाहें मजिस्ट्रेट स्तर पर होने वाली जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने