Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

शादी से चुराए 7 लाख के गहने... लेकिन आसमान से टपके खजूर में अटके



शादी से चुराए 7 लाख के गहने...
लेकिन आसमान से टपके खजूर में अटके






विकास की कलम /ग्वालियर मध्य प्रदेश

ग्वालियर में शादी में मेहमान बनकर चोरी करने वालों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ग्रीन पेटल रिसोर्ट पर विवाह समारोह से 7 लाख कीमत के गहने चुराए लेकिन वहां अपने ठिकाने तक पहुंच नहीं पाए गहने लेकर चोर बाइक से भागे तो गोल पहाड़िया पुलिस चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन स्व उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलो को देख उन्हें उठाया तो उनके कपड़ों से चोरी के गहने टपकने लगे। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो अंडरवियर से गहने बरामद हुए। वही पुलिस ने घायलों को उपचार के बाद उनसे पूछताछ कर दी है।

बीच सड़क में आग के गोले उगलने लगी चलती हुई कार

दरअसल ग्वालियर शहर के झांसी रोड ग्रीन पेटल रिसोर्ट में आकाश गुप्ता की शादी थी। चढ़ावे का गहना आकाश के मौसा महेशचंद्र गुप्ता के पास था। रात करीब 12 बजे महेश खाना खा रहे थे। तब शादी में मेहमान बनकर घुसे चोर ने उनके कपड़ों पर सब्जी फैला दी। महेश कपड़े साफ करने पानी के स्टॉल पर गए तो सब्जी फैलाने वाला बदमाश और उसका साथी उनके पास पहुंचे। महेश से बोले गलती हो गई। हम आपके कपड़े साफ कर देते हैं। उन्हें बातों में उलझा कर चोर सोने के गहने का बैग चुराकर भाग गए। गहने लेकर दोनों बाइक से राजगढ़ भागे। 


लेकिन हड़बड़ी में जनकगंज थाना गोल पहाड़िया पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। जिसमें दोनों जख्मी हो गए एक्सीडेंट सुनकर पुलिस मौके पर पहुँची दोनो घायलों लोगो ने अपना नाम आदित्य और सुमित निवासी राजगढ़ का रहने वाला बताया जब दोनो को पुलिस ने अस्पताल भेजने के लिए उठाया तो उनके कपड़ों से गहने टपके तो पुलिस को शक हुआ। उनकी तलाशी ली तो सुमित के अंडरवियर से सोने की चार चूडियां और हार निकला। जिसकी कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है। गहने बरामद कर दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने झांसी रोड थाना पुलिस को इसकी सूचना कर दी है और पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

दीपेंद्र सिंह चौहान,थाना प्रभारी,जनकगंज,ग्वालियर



Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post