Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

घर घर जाकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बांट रहा नगर निगम जबलपुर, निगम के इस प्रयास की चारों ओर हो रही सराहना




जबलपुर।

 महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की घोषणा के बाद अब प्रतिदिन नगर निगम के 16 संभागों के अंतर्गत जन्म लेने वाले बच्चों के साथ-साथ मृतक के परिजनों को घर-घर जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रदान किये जा रहे हैं। इसके लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा सभी संबंधितों को निर्देशित किये गए हैं कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए अब कोई कार्यालय न आए इसके लिए गंभीरता के साथ चिन्ता करते हुए संबंधित व्यक्तियों के पास टीम के द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुॅंचाने संबंधी कार्य सुनिश्ति करें। इसी कड़ी में आज भी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पहुॅंचाए गये। 

स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आज संभाग क्रमांक 2 के पिता रवि कछवाहा, माता दिव्या कछवाहा, जन्म स्थान डॉं. हर्ष हेल्थ केयर हॉस्पिटल जबलपुर, पता लाल बहादुर शास्त्री बार्ड राम मंदिर के पीछे जन्म प्रमाण-पत्र, मृतक भीमक लाल शर्मा, पिता स्व. कंधी लाल शर्मा पता वीरेन्द्रपुरी वार्ड गढ़ा, मृतक कमलू पिता स्व. लोटन पता रानी दुर्गावती वार्ड, मृतक बसवैया, पिता नरसैया, पता विवेकानंद वार्ड, मृतक गोमती बाई झारिया, पति श्यामलाल झारिया, पता संजय नगर विवेकानंद वार्ड, संभाग क्रमांक 15 मृतक सुशील पिता लिराम पता बस बड़ी के पीछे सुहागी वार्ड, संभाग क्रमांक 16 मृतक शहीदन बी. पति पीर मोहम्मद मंसूरी पता जल्लू होटल के पास, न्यू आनंद नगर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मृतक मुईन आ, पिता मोहम्मद अमीन पता नालबंद मोहल्ला, शहीद अशफाक उल्ला खॉं वार्ड, मृतक शेख अज्जू, पिता शेख रियाज पता टेढ़ी नीम बबलू होटल लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कृतक सायबा पति जुबेर खान, पता रिपब्लिक स्कूल के पास पसियाना, ठक्कर ग्राम वार्ड, मृतक श्याम लाल पटैल पिता स्व. हरीप्रसाद पटैल पता सरस्वती कॉलोनी सुहागी, मृतक चंदा देवी खटवानी पति स्व. नंदलाल खटवानी पता सुभाष नगर महाराजपुर को मृत्यु प्रमाण-पत्र, वितरण किये गए।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post