Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

इस साल बॉलीवुड में रहे ये विवाद

 इस साल बॉलीवुड में रहे ये विवाद 



इस साल बॉलीवुड में बॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं या अन्य कारणों से कुछ सितारे विवादों में रहे हालांकि इनके पीछे राजनीति से लेकर कई अन्य कारण थे। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि फिल्मों को हिट कराने के लिए यह कोई पब्लिसिटी स्टंट भी था। इस साल फिल्मों के लिए मिला-जुला रहा। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहीं जबकि कुछ फिल्मों औंधें मुंह गिर पड़ीं। इस साल अभिनेता रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट हो या दीपिका पादुकोण का बेशरम रंग गाना। इसके अलावा फिल्म कश्मीर फाइल्स पर भी काफी विवाद हुआ। 

दीपिका पादुकोण के बिकिनी रंग पर विवाद : रणवीर सिंह के अलावा उनकी पत्नी बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण भी विवादों पर रही। पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग गाने में उनकी बिकिनी के गेरुये रंग पर जमकर बवाल कट रहा है। सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। 

दक्षिण के सितारों के सफलता के जश्न के बीच किच्चा सुदीप के एक ट्वीट से अभिनेता अजय देवगन नाराज हुए। सुदीप ने ट्वीट किया था हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है।  अजय ने इस पर आपत्ति जताई और उल्टा सवाल दागा कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है तो फिल्में हिंदी में रिलीज क्यों कर रहे हैं? हिंदी में डब वर्जन क्यों रिलीज कर रहे हैं? वहीं इस मसले पर सुदीप और अजय के बीच ट्विटर पर जमकर बहस हुई। 

वहीं पान मसाला का विज्ञापन करने पर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन निशाने पर आये। अजय देवगन और शाहरुख खान के अलावा अक्षय कुमार ने भी एक लोकप्रिय पान मसाला ब्रांड को प्रमोट किया। अक्षय के हाल के वर्षों में अपनी छवि सामाजिक मसलों पर गंभीर व्यक्ति की बनाई है। उन्होंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा पैडमैन सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों के जरिए अच्छी कमाई भी की है। अक्षय पान मसाला का ब्रांड एंबेसडर पर काफी ट्रोल हुए जिसके बाद उन्होंने फैंस से माफी मांग ब्रांड से अपना रिश्ता तोड़ लिया। इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन भी पान मसाला का विज्ञापन करने पर काफी ट्रोल हुए। विवाद बढ़ने पर बिग बी ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं था कि यह सरोगेट एडवरटाइजिंग है। इसके बाद अमिताभ ने अपनी फीस वापस लौटा दी।

यह साल आमिर खान के लिए बेहद खराब साबित हुआ। 4 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए वापसी करने वाले आमिर को फैंस को गुस्सा सहना पड़ा। उनकी फिल्म पर भारतीय सेना का अपमान और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा। इसके बाद ट्विटर पर बॉयकॉट बॉलीवुड और बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा जैसे हैशटैग ट्रेडिंग हुए थे। 

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचाया: रणवीर सिंह की साल 2022 में आई फिल्म जयेशभाई जोरदार तो नहीं चली लेकिन उनके न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा दिया। रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। इस पर एक्टर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा और एफआईआर तक दर्ज हुई।

द कश्मीर फाइल :  डायेरक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल भी काफी चर्चा और विवाद में रही। फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  में दिखाए जाने पर जूरी सदस्य इजरायल के नदव लापिड मूवी को प्रोपेगेंडा और अश्लील कहकर खारिज कर दिया। इसके बाद फिल्म को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में भी बवाल मचा। इस फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुई ज्यादातियों को दिखाया गया है।

बिग बॉस में साजिद खान को देख भड़के लोग: सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस इस साल शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया। बिग बॉस के 16वें सीजन में मी टू के आरोपी फिल्म प्रोड्यूसर साजिद खान प्रतियोगी बनकर शामिल हुए। इस पर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें शो से हटाने की मांग की हालांकि मेकर्स ने अपना फैसला नहीं बदला साजिद खान पर कई और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों 



Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post