Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के सदस्यों से ₹ 02 लाख 33 हजार के नकली नोट किये बरामद

नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 
गिरोह के सदस्यों से ₹ 02 लाख 33 हजार के नकली नोट किये बरामद



ग्वालियर मध्यप्रदेश


ग्वालियर में नकली नोट सप्लाय करने वाले गिरोह के 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह से पुलिस ने 500, 200 और 100 रुपये के 2 लाख 33 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किये है। 2 आरोपी दक्षिण भारत और एक बिहार से गिरफ्तार किया गया है। यंहा पकड़े गए आरोपी देश भर में नकली नोटो सप्लाय कर रहे थे। पूर्व में पकड़े गए आरोपी रोहन ने इस गिरोह के लोगो का खुलासा किया था। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।


दअरसल पुरानी छावनी थाना पुलिस ने 27 जून 2021 के दिन बदनापुरा निवासी एक रोहन नाम के व्यक्ति को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने 33 नकली नोट 500, 200 और 100 के 4 हजार 7 सौ रुपए बरामद किए थे। जिससे पूछताछ में पता चला कि बाहर नोट आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम निवासी उसके दोस्त ने उसे मार्केट में चलाने के लिए दिए थे जो कि बदनापुरा में अपनी पत्नी की घर रहने मुंबई से आया हुआ है जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वहां अपनी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश ट्रेन में बैठ कर भाग निकला। ट्रेन का पता कर पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को वरंगल स्टेशन तेलंगना पर जीआरपी की मदद से पकड़ कर पूछताछ की तो उसने नकली नोटों की सप्लाई के संबंध में खुलासा करते हुए बताया कि उसके पास 3 लाख 60 हजार रुपए के नकली नोट है उसके दोस्त जो कि यह येलमन चिल्ली  विशाखापट्टनम में रहता है। उसने यहां पर से उसे दिलवाए थे उसने काफी सारे नकली नोट मुंबई के मार्केट में सप्लाई किए हैं और कुछ नोट उसके घर रखे हुए हैं। पुलिस आरोपी को लेकर आंध्र प्रदेश रवाना हुई जहां आंध्र प्रदेश आरोपी के घर से 28 हजार के नकली नोट बरामद किए गए और नोट सप्लाई करने वाले विशाखापट्टनम निवासी युवक की तलाश की गई जो कि घर पर उपस्थित नहीं मिला जानकारी मिलने पर पता चला कि वह हैदराबाद में है पुलिस आरोपी को लेकर हैदराबाद रवाना हुई तो बाहर नागपुर से मुंबई निकल गया लगातार पुलिस ने 6 हजार किलोमीटर चलकर नागपुर से मुंबई तक पहुंची मुंबई पहुंच कर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि व्यक्ति वर्तमान में नकली नोट की नई डील के लिए आगरा निकल रहा है। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आखिरकार आगरा के सिकंदरा हाईवे के पास उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास एक लाख के नकली नोट बरामद हुए। वहा नकली नोट सिवान बिहार निवासी व्यक्ति ने लाकर दिए हैं जो लगातार वही नकली नोट उपलब्ध कराता है और देश में अलग अलग जगहों पर नकली नोट की करेंसी की सप्लाई इनके द्वारा की जाती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोट बनाने के संबंध में सिवान बिहार बाग गोरखपुर उत्तर प्रदेश के आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।


अमित सांघी (एसपी ग्वालियर)

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post