Vikas ki kalam

राम मंदिर निर्माण में हाजी अब्दुल सादिक ने दी.. 51 सौ की समर्पण निधि...

 राम मंदिर निर्माण में 
हाजी अब्दुल सादिक ने दी..
51 सौ की समर्पण निधि...




(हाशिम खान-छपारा-सिवनी)


 रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी धन संग्रह अभियान शुरू हो गया है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि कार्यक्रम एक बार फिर गंगा -जमुनी तहजीब की मिसाल बन गया। मुस्लिम समाज भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ चढ़कर दान कर रहा है।


*सिंधिया की मुराद पर* *शिवराज का ठप्पा* *ढाई साल बाद-आखिर मिल ही गया बंगला*




छपारा नगर के रहने वाले समाज सेवी हाजी सादिक खान ने सर्व धर्म सद्भाव की मशाल पेश करते हुए, छपारा नगर में निधि संग्रहण कर राम भक्तो की टोली को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से 5100 रु की राशि प्रदान की।राम मंदिर निधि संग्रहण टोली के सदस्य नीरज दुबे ने बताया कि राम मंदिर निधि संग्रहण छपारा नगर सहित आसपास के ग्रामो से हमे अच्छा सहयोग मिल रहा है,हमारे नगर के समाजसेवी हाजी सादिक खान ने हमे फोन  करके भव्य राम मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिए हमे बुलाया, और हमारी टोली ने उनके घर पहुँच कर समर्पण राशि प्राप्त की।


*भारत की दरियादिली..* *नेपाल को दिए 10 लाख टीके..* *PM OLI ने जमकर की तारीफ...*




आपको बता दे कि हाजी सादिक खान नगर में होने वाले सभी धार्मिक व संस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ - चढ़कर  हिस्सा लेते हैं, उनके इस कार्य की नगर के लोग सराहना कर रहे हैं। रामभक्त नीरज दुबे ने बताया कि हां जी अब्दुल साजिद खान पहले से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं उन्होंने खुद ही राम भक्तों को आमंत्रित कर अयोध्या में बन रहे तीर्थ राम मंदिर के सहयोग प्रदान करने के लिए बुलाया और उन्होंने सहयोग राशि प्रदान की।

वीडियो खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें




*कोरोना वैक्सीन निर्माता* *सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट में लगी आग..* *5 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने