Vikas ki kalam

Political News|बंगाल में सियासी सनसनी:सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या,TMC कार्यकर्ता पर आरोप...

Crime News/Political News/West Bengal News

बंगाल में सियासी सनसनी:सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या,TMC कार्यकर्ता पर आरोप...

मध्यमग्राम में पॉइंट ब्लैंक रेंज से 4 राउंड फायरिंग, हमलावर वारदात के बाद फरार

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी एवं PA चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक,चंद्रकांत रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और फिर पॉइंट ब्लैंक रेंज से ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।बीजेपी नेताओं ने सीधे तौर पर TMC कार्यकर्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी ने इस घटना को “लोकतंत्र पर हमला” बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने