Vikas ki kalam

Ethanol Plant Accident MP|दो मजदूरों को लील गया एथेनॉल प्लांट का टैंक।फैक्ट्री प्रबंधन का रहा जांच की बात...

Crime /Accident/Breaking News/Madhya Pradesh News

दो मजदूरों को लील गया एथेनॉल प्लांट का टैंक।फैक्ट्री प्रबंधन का रहा जांच की बात।

विकास की कलम /नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले के बचई स्थित महाकोशल शुगर मिल परिसर में बने एथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भयावह हादसा हो गया। रात करीब 1:30 बजे प्लांट में लगा विशालकाय डीडीएस (DDS) टैंक अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मजदूर बुरी तरह कुचले

हादसे में खापा शेढ़ निवासी 32 वर्षीय जगदीश यादव और सिलवानी निवासी 30 वर्षीय पवन ठाकुर की जान चली गई। टैंक के नीचे दबने से दोनों बुरी तरह कुचल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि एक मजदूर का शव दो टुकड़ों में गया।घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को लगभग दोपहर 12:45 बजे प्लांट में काम के दौरान अचानक भारी साइलो/टैंक मशीन गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुंगवानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जगदीश यादव (32 वर्ष),निवासी खापा शेड,एवं पवन ठाकुर (30 वर्ष),निवासी सिलवानी के रूप में हुई है

पुलिस ने मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और आगे की जांच के आधार पर अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है

एक हफ्ते से तकनीकी खराबी

मृतक जगदीश यादव के चचेरे भाई कमलेश यादव ने बताया कि प्लांट में पिछले एक सप्ताह से मशीन में तकनीकी खराबी बनी हुई थी और लगातार मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के वक्त भी मशीन पर काम जारी था, तभी अचानक टैंक ढह गया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने