फरहाना भट्ट बनी बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स
विकास की कलम/मनोरंजन
देश के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 19' के नौवें हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते फरहाना भट्ट शो की सबसे चर्चित कटेस्टेंट्स में से एक बन चुकी हैं।आपको बतादे की शो के शुरुआती दौर में फरहाना की दोस्ती नेहल से काफी चर्चा में रही थी, लेकिन दोनों के बीच अब मतभेद हो चुके हैं। फरहाना भट्ट अपने दमदार गेम और स्पष्ट रवैये से एक्टर अभिषेक बजाज और गौरव खत्रा जैसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस समय वह तान्या मित्तल के करीब नजर आ रही हैं, जो खुद भी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं।
इस सोनोग्राफी सेंटर में होता था गलत काम..फिर पहुंच गई अधिकारियों की फौज़... पढ़िए पूरी खबर
कश्मीर की रहने वाली फरहाना ने अपने जोश टॉक में बताया था कि उन्होंने बहुत कम उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखा था। 10वीं क्लास में ही उन्होंने मॉडलिंग और लोकल ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। उनकी मेहनतरंग लाई जब उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' में जसमीत का किरदार मिला। इस फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली और आगे का रास्ता खुल गया।दिलचस्प बात यह है कि फरहाना ने अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी काम किया है। हालांकि उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन यादगार रहा। फिल्म की शुरुआती झलकियों में एक सीन दिखाया गया था, जिसमें अजय देवगन कश्मीर में विलेन जैकी श्रॉफ को पकड़ने पहुंचते हैं। उसी सीन में स्क्रीन पर एक जर्नलिस्ट नजर आती हैं वह जर्नलिस्ट कोई और नहीं बल्कि फरहाना भट्ट थीं। इस सीन में उन्होंने अजय देवगन से उनके कश्मीर मिशन पर सवाल पूछे थे। फरहाना ने अपने संघर्षों के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में वह पहली लड़की थीं जिसने जींस पहनने की हिम्मत दिखाई थी फिल्मों में आने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। रिश्तेदारों ने उन्हें सिनेमा से दूर रहने और परिवार से दूरी न बनाने की सलाह दी थी। लेकिन फरहाना ने सबका सामना किया और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई।
खाटू श्याम के जन्मदिन पर उमड़ी लाखों की भीड़..जानिए कौन है हरे के सहारे...
