Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

आशीष दुबे होंगे 2024 लोकसभा से जबलपुर भाजपा का चेहरा

 

आशीष दुबे होंगे 2024 लोकसभा से जबलपुर भाजपा का चेहरा





विकास की कलम / जबलपुर 

भारतीय जनता की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्ष 2024 के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है।  195 उम्मीदवारों की पहली सूचि में जबलपुर लोकसभा के लिए आशीष दुबे का नाम शमिल है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आशीष दुबे के नाम की घोषणा होने के बाद जबलपुर में उनके निवास पर  कार्यकर्ताओ की भीड़ लग गयी।  जबलपुर में लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों के नाम टिकिट के लिए चल रहे थे। इन दिग्गजों में महिलाओ के नाम भी शामिल थे लेकिन  भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आशीष दुबे के नाम की घोषणा कर  उन सभी दावेदारों को शांत करा दिया है। भाजपा से जंहा आशीष दुबे को टिकिट मिलने के बाद कार्यकर्ताओ में तरफ जंहा ख़ुशी का माहौल है तो वंही दूसरी और टिकिट की दावेदारी करने वाले शांत होकर घर पर बैठ गए है। आशीष दुबे का जन्म 15 सितम्बर 1970 को हुआ था।  आशीष दुबे ने वाणिज्य और विधि से स्नातक किया है। वर्ष 1990 में आशीष दुबे  कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में शामिल हुए। वर्ष 2000 में वो भाजपा युवा मोर्चा जबलपुर के जिला मंत्री रहे। 2007 से  2010 तक जिला अध्यक्ष भाजपा जबलपुर रहे। वर्ष 2010 से 2015 जिला अध्यक्ष भाजपा जबलपुर रहे। 2016 से 2021 तक भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 2021 से वर्तमान में आशीष दुबे प्रदेश मंत्री भाजपा है।  आशीष दुबे को जबलपुर से लोक सभा टिकिट दिए जाने के बाद उन परिवार सहित जबलपुर भाजपा कार्यकर्ता खुश है।


मंजू दुबे भाभी 

 मुजम्मिल अली समर्थक 

ब्यूरो रिपोर्ट विकास की कलम


For video news click here





Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post