Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

चंद्रयान 3 के सफल लेंडिंग को लेकर जबलपुर में उत्सव का माहोल

चंद्रयान 3 के सफल लेंडिंग को लेकर जबलपुर में उत्सव का माहौल



लोकेशन जबलपुर

अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए भारत ने पूरे विश्व में अपना परचम लहरा दिया है। चंद्रयान सिर्फ एक स्पेस प्रोग्राम न होकर भारत की जनता के लिए एक बहुत बड़ा उत्सव साबित हुआ। 

भारत का महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण , मून मिशन, यानी चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनतबपर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के उतरते ही भारत यहां पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चांद पर विक्रम की सेफ लैंडिग के लिए देश में एक दिन पहले से ही मंदिर-मस्जिद और चर्चों में विशेष प्रार्थना की जा रही थी। इसरो ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। इसके 40 दिन बाद पहले लैंडर विक्रम और इसके बाद रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरा।


सुबह से ही शहर में चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग को लेकर प्रथनाओ का दौर जारी रहा । वहीं जब जैसे ही चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लेंडिंग की खबर आई पूरा शहर जोश से नाच पड़ा। इधर भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ राजनेता भी चंद्रयान का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे। 

इस सफल लेंडिंग को लेकर भजपा कार्यकर्ताओ ने भारत का झंडा लहराते हुए अपनी खुशी जाहिर की





Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post