Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

6 माह में इंसानी खोपड़ी में चिप लगाने की योजना बना रहे एलन मस्क

 6 माह में इंसानी खोपड़ी में चिप लगाने की योजना बना रहे एलन मस्क 



वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक कॉर्प अगले छह माह में इंसानी दिमाग में चिप लगाने की योजना बना रही है। सिक्के के आकार का ये चिप रोगियों में डाला जाएगा। न्यूरालिंक ने कैलिफोर्निया में इसकी घोषणा की। न्यूरालिंक अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। इस चिप में तार होता है जो इंसानी खोपड़ी का एक हिस्सा बनेगा। मस्क के मुताबिक अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ चल रही चर्चा कंपनी के लिए काफी अच्छी रही है और अगले छह महीने में पहले इंसानी परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इतना ही नहीं न्यूरालिंक दिमाग के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चिप को प्रत्यारोपण का लक्ष्य रखता है। मस्क ने दो अन्य उत्पादों का खुलासा किया है। नई चिप को रीढ़ की हड्डी में लगाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि लकवाग्रस्त किसी भी व्यक्ति को यह फिर से ठीक कर सकता है। साथ ही इंसानी दृष्टि को भी बेहतर करने वाली तकनीक लाने का प्लान है। मस्क ने कहा यह सुनने में जितना चमत्कारी लगता है हमें विश्वास है कि हम इस पूरा कर सकते हैं। हमारी तकनीक पूरे शरीर को ठीक कर सकेगी। किसी की रीढ़ की हड्डी टूटी हो तब उस ठीक किया जाएगा। 

मस्क जिस ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस की बात कर रहे हैं उसमें एक बीमार व्यक्ति बिना कुछ बोले सिर्फ सोचने से ही अपनी बात कह सकेगा। न्यूरालिंक डिवाइस न्यूरोनल एक्टिविटी से मनुष्यों और मशीनों के बीच सूचना का आदान-प्रदान कर सकता है। न्यूरालिंक के पिछले कुछ इवेंट्स में मस्क और उनकी टीम ने इसका प्रदर्शन किया है। न्यूरालिंक की तकनीक के आलोचक भी है। कुछ आलोचकों का आरोप है कि मस्क न्यूरालिंक की प्रगति को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन चीजों का वादा कर रहे हैं जिसकी उम्मीद नहीं है। ब्रेन-मशीन इंटरफेस की तकनीक पर दशकों से शोध हो रहा है। लेकिन मस्क की एंट्री से इस पर लोगों का ध्यान गया है। ह्यूमन ट्रायल के मामलों में कुछ स्टार्टअप न्यूरालिंक से आगे हैं। उदाहरण के लिए सिंक्रोन इंक नाम की कंपनी ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में मरीजों के दिमाग में एक छोटा सा स्टेंट के आकार का उपकरण लगाने में सक्षम रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बिना कुछ बोले मरीज अपने विचारों को कंप्यूटर के जरिए कह सकते हैं।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post