विकास की कलम जबलपुर
जबलपुर के जिला न्यायालय परिसर में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कोर्ट नम्बर दो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कक्ष के सामने अचानक जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि न्यायालय परीसर के अंदर बम जैसे फटने की घटना घटित हुई है।बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के कोर्ट रुम में उपस्थित वकील, कर्मचारी सहित अन्य लोग भी घबरा कर बाहर आ गए। इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। क्योकि कोर्ट परिसर एक संवेदनशील स्थान माना जाता है। यहां पर इस तरह की घटना का होना अपने आप में एक सवालिया निशान खड़ा करता है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए थे। वहीं कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि इस तरह की हरकत करने वाले तत्व को पकड़ा जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट विकास की कलम जबलपुर।