Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

बाइक सवार बदमाशो ने दुकान में बैठे युवक पर किया फायर


जबलपुर।

माढ़ोताल स्थित मसाला की दुकान में बैठे छोटू पटेल पर बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रविवार दोपहर कट्टे से गोली दाग दी। पेट में गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में पहले मेडिकल कालेज अस्पताल फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में माढ़ोताल थाना पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। स्वजन ने पिछले दिनों हुई झड़प में शामिल युवकों पर संदेह जताया है।



नकाबपोश थे बदमाश-

गोली दागने वाले बदमाश नकाब पहनकर कर आए थे। पुलिस के अनुसार भैरव नगर बड़ा पत्थर निवासी जमुना पटेल पत्नी मालती पटेल, बड़े बेटे छोटू पटेल (24) और छोटे बेटे नवीन पटेल के साथ रहते हैं। वे माढ़ोताल आइटीआइ के पास मसाला की दुकान लगाते हैं। रविवार दोपहर छोटू दुकान पर था। उसके पिता जमुना पटेल घर खाना खाने गए थे। इसी बीच वहां बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने पास में रखा देसी कट्टा निकाला और छोटू पर c कर दिया। गोली सीधे छोटू के पेट में बाएं तरफ जा धंसी। गोली लगते ही छोटू जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को देकर एंबुलेंस बुलाई और खून से लथपथ छोटू को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। तब तक वारदात की सूचना स्वजन को भी लग गई थी। वे सीधे मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां से छोटू को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। माढ़ोताल स्थित मसाला की दुकान में बैठे छोटू पटेल पर बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रविवार दोपहर कट्टे से गोली दाग दी। पेट में गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में पहले मेडिकल कालेज अस्पताल फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में माढ़ोताल थाना पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। स्वजन ने पिछले दिनों हुई झड़प में शामिल युवकों पर संदेह जताया है।


जन्मदिन पर हुआ था विवाद-



दो फरवरी को नवीन का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां सभी बच्चे खेल रहे थे। तभी वहां नशे में धुत सुनील केवट और धर्मेन्द्र महाराज पहुंचे। उनकी गाड़ी से एक बच्चे को टक्कर लग गई। पटेल परिवार ने विरोध किया, तो दोनों ने वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। यह देख छोटू वहां पहुंचा और विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया। इस बीच दोनों आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर पटेल परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने तिलवारा थाने पहुंचा। पीड़ित परिवार एफआइआर करवाना चाहता था, लेकिन नियम कायदों से अंजान पटेल परिवार को तिलवारा पुलिस ने हस्तक्षेप अयोग्य अपराध की सूचना का पर्चा काटकर दे दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तक नहीं की। स्वजन ने उन्हीं दोनों पर वारदात का संदेह जाहिर किया है।




छोटू पटेल पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाई है। छोटू की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। स्वजन ने कुछ लोगों पर संदेह जाहिर किया है, पुलिस जांच कर रही है।



तुषार सिंह, सीएसपी

जन्मदिन पर हुआ था विवाद-

दो फरवरी को नवीन का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां सभी बच्चे खेल रहे थे। तभी वहां नशे में धुत सुनील केवट और धर्मेन्द्र महाराज पहुंचे। उनकी गाड़ी से एक बच्चे को टक्कर लग गई। पटेल परिवार ने विरोध किया, तो दोनों ने वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। यह देख छोटू वहां पहुंचा और विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया। इस बीच दोनों आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर पटेल परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने तिलवारा थाने पहुंचा। पीड़ित परिवार एफआइआर करवाना चाहता था, लेकिन नियम कायदों से अंजान पटेल परिवार को तिलवारा पुलिस ने हस्तक्षेप अयोग्य अपराध की सूचना का पर्चा काटकर दे दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तक नहीं की। स्वजन ने उन्हीं दोनों पर वारदात का संदेह जाहिर किया है।

v


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post