Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

सांसद खेल महोत्सव पर कांग्रेसियों ने लगाया भाजपाईकरण का आरोप।

 

www.vikaskikalam.com

जबलपुर । 

भारतीय जनता पार्टी किसी भी कार्यक्रम या शासकीय योजनाएं का भाजपाई करण करने में पीछे नहीं रहती। यह आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाते हुए कहा है कि पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव चल रहा है जिसमें भाजपा के झंडे लगाकर भाजपाई करण करने का प्रयास किया जा रहा है। खेल राष्ट्र की भावनाओं के प्रतीक होते है उनमें किसी का एकाधिकार नहीं होता इसलिए यह उदाहरण दिया जाता है कि हार जीत को खेल भावना से लिया जाए। 

सांसद खेल महोत्सव के तहत सरकार का पैसा और सरकार की मशीनरी काम कर रही है फिर भी भारतीय जनता पार्टी के लोग उस कार्यक्रम का श्रेय लूटने के लिए मंच के आसपास एवं कीड़ा स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर उसका भाजपाईकरण करने में लगे हुए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी  ने कड़ा विरोध किया और तुरंत ही जिला अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर आपत्ति दर्ज कराई। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे सरमन रजक एड अनुराग ठाकुर जितेंद्र यादव ठाकुर जितेंद्र सिंह गौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post