Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

पमरे ने किया हिन्दी आशुलिपि लेखन स्पर्धा का आयोजन

  पमरे ने किया हिन्दी आशुलिपि लेखन स्पर्धा का आयोजन  



जबलपुर। हिंदी दिवस २०२२ के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे(पमरे), मुख्यालय में १४ सितंबर से २९ सितंबर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पमरे मुख्यालय के विभागों में राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिन्दी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी,  शोभन चौधुरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, हिन्दी निबंध, हिन्दी-वाक टिप्पणी एवं

प्रारूप लेखन, शुद्ध हिन्दी लेखन, हिन्दी आशुलिपिक लेखन, हिन्दी काव्य पाठ आदि प्रतियोगिताओं तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार दोपहर साढ़े ३ बजे 'हिन्दी आशुलिपि लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुख्यालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इसी क्रम में मंगलवार २७ सितंबर दोपहर ३ बजे 'स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह महाप्रबंधक, सुधीर कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में २९ सितंबर को सतपुड़ा रेल क्लब में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यालय तथा कारखानों में हिन्दी का सर्वाधिक एवं सराहनीय प्रयोग करने वाले कार्यालयों को मुख्य राजभाषा अधिकारी की राजभाषा शील्ड प्रदान की जाएगी और मुख्यालय, मंडलों तथा कारखानों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक के द्वारा राजभाषा पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा, पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। राजभाषा पखवाड़ा समापन

समारोह के अवसर पर एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन हेतु प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post