Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

Bulli Bai App बुलीबाई एप को लेकर BJP पर बरसे राहुल गांधी

Bulli Bai App बुलीबाई एप को लेकर BJP पर बरसे राहुल गांधी



नई दिल्ली, 


मुस्लिम महिलाओं की नीलामी को प्रदर्शित करने वाली "बुलीबाई एप" Bulli Bai App के खुलासे के बाद सियासती जंग तेज हो गयी है। और इस मामले को लेकर राजनैतिक दल अपनी अपनी रोटियां सेंकने की जुगत करते नज़र आ रहे है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने धर्म विशेष की महिलाओं को निशाना बनाकर अभद्र टिप्पणियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे "बुलीबाई एप"  Bulli Bai App को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि  पूरा देश यह देखकर हैरान है कि कम उम्र के जिन युवकों को इस एप के कारण पकड़ा गया है उनमें नफरत कहां से आई है। कांग्रेस नेता ने खुद इसका.जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुद नफरत फैलाने वाली फैक्टरी तैयार कर उसमें युवाओं का इस्तेमाल कर रही है और उसका टेक फॉग एप भी इनमें से एक है। गांधी ने ट्वीट किया,

बुलीबाई एप मामले में अभियुक्तों की

कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था

कि इतनी नफरत आती कहाँ से है।


जानिए क्या है..?? Bulli Bai App


इस ऐप के जरिये मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने और डराने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आपको बता दें, दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल्ल की इंटेलिजेंस फ्यूज़न एंड स्ट्रेटेजिक ऑप्स यूनिट ने बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App) बनाने वाले मुख्य क्रिएटर को असम राज्य से रंगेहाथों दबोच कर गिरफ्तार कर लिया है।


आखिर क्यों विवादों में आई Bulli Bai App


बुल्ली बाई ऐप (Bulli Bai App) के जरिये देश भर के लोगों को डराने व उनसे पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यह ऐप एक सस्पीशियस ग्रुप (संदिग्ध समहू) द्वारा तैयार किया गया है।

इस ऐप के जरिये देश की महिलाएं खासकर की मुस्लिम महिलाओं की नीलामी करके पैसे कमाने के लिए बनाया गया था।

क्रिएटर ने इस ऐप को माइक्रोसॉफ्ट की खुद की साइट GitHub पर बनाया था।

ऐप पर साइबर घटनाओ के अपराधी ऑनलाइन सोशल मीडिया, इंटरनेट से फेमस महिलाओं, सिलेब्स, रिपोर्टर्स आदि की पिक्चर्स लेकर उनका इस्तेमाल करके पैसे कमाते है।

बुल्ली ऐप से स्कैमर्स सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से किसी भी महिला व लड़कियों की प्रोफाइल चुराते है और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है। इसी लिए महिलाओं को हमेशा सावधान किया जाता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने साथ फ्रेंड लिस्ट में ना जोड़े और अपनी प्रोफाइल हमेशा लॉक या प्राइवेट करके रखे।

बता दें, इस एप पर कई पीड़ित लड़कियों व महिलाओं की फोटो व अन्य डिटेल्स शामिल थी। जिन्हे महिलाओं की अनुमति के चुराई गयी थी और इन फोटो को शेयर किया जा रहा था।

बुल्ली ऐप के जरिये कई ऐसे अपमानजनक फोटोज और विडिओ को ट्वीटर पर पोस्ट हुए देख सरकार ने इन सबहि पोस्ट को तुरंत हटाने का आदेश दिया।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post