Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

कमलनाथ की कांग्रेस का "घर-घर चलो अभियान" BJP की असफलताओं का करेंगे घर घर बखान


कमलनाथ की कांग्रेस का "घर-घर चलो अभियान" BJP की असफलताओं का करेंगे घर घर बखान





भोपाल-

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला प्रभारी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया बैठक के दौरान गहन मंत्रणा के बाद यह निश्चित किया गया कि आगामी माह में कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के घर घर जाकर वर्तमान में काबिज भाजपा सरकार की असफलताओं को उजागर करेंगे। यह पूरी कार्ययोजना एक अभियान के रूप में चलाई जाएगी जो कि फरवरी माह से शुरू होगी इस अभियान का नाम घर-घर चलो अभियान दिया गया है। साथ ही इस अभियान के जरिये सदस्यता अभियान को भी गति दी जाएगी।

कमल नाथ ने सभी जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को मार्च 2022 तक सदस्यता का लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति में बुनियादी परिवर्तन आ चुका है। आजकी राजनीति स्थानीय हो चुकी है। भीड़ भरी रैली, सभाओं का दौर अब जा चुका है। अब जनता से सीधे संपर्क और संवाद रखने
वाला नेता ही आगे भविष्य में टिक पायेगा, हमें इस सच्चाई को समझना होगा। बगैर मजबूत संगठन के चुनाव नहीं जीत सकते हैं। हमें अपने मण्डल, सेक्टर और बूथ इकाईयों को मजबूत बनाना होगा। प्रदेश के उपचुनावों में हमारी जीतका कारण हमारा संगठन ही है। आगामी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है, 18 माह शेष बचे हैं,हमें जी-जानसे मैदान में जुटना होगा।

 पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंडल, सेक्टर, बूथ इकाईयों के पुर्नगठन के काम में तेजी लाना होगी। सदस्यता अभियान में भी तेजी लाना होगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का भी काम चल रह्य है, हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। नए मतदाताओं को जोडना होगा, जिनलोगों के नाम छूट गये हैं, उन्हें भी जोडने की दिशा पर ध्यान देना होगा। फर्जी व बोगस नामों को मतदाता सूची से हटवाना होगा। अठारह माह शेष बचे हैं, आप सभी हर सप्ताह का कार्यक्रम बनाएं।

आगामी एक फरवरी 2022 से प्रदेश में घर चलो, घर-घर
चलो अभियान का शुभारंभ होगा, जिसके तहत ब्लाक स्तर तक जनता से सीधा संवाद व संपर्क करें। उन्होंने कहा, कोशिश करें कि हम एक दिन में कम से कम पांच बूथों तक हर हाल में पहुंच सकें,कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचायें। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी होगी।

'कमलनाथ ने बताया कि प्रदेशभर केसभी जिलों में कांग्रेस जिला समन्वय समिति का गठन करेगी। समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होंगे।

बैठक में घर चलो-घर-घर चलो अभियान के प्रभारी, विधायक रवि जोशी ने इस अभियान के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मण्डलम, सेक्टर व बूथ प्रभारी एनपी प्रजापति ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त मण्डलम, सेक्टर, बूथ इकाईयों की जानकारी देते हुए बताया कि जिन जिलों की अभी तक सूची नहीं आई है। वे जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करें। आगामी फरवरी माह में युद्ध स्तर पर अभियान को चलाया जाना है।
-

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post