Vikas ki kalam

देवास में सफाई व्यवस्था ठप्प.. हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी..

देवास जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप्प..
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी..




देवास- म. प्र

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 3 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई बंद कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, सिक्योरिटी गार्ड को तो मिली सैलरी लेकिन सफाई कर्मी रह गए वंचित, जिसके चलते सफाई छोड़कर कर रहे हड़ताल, 3 महीने में तीसरी हड़ताल,


ठेके पर काम कर रहे करीबन 25 सफाई कर्मचारी ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिन्हें 3 महीने से अपने कार्य का वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते मंगलवार के दिन सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है। दरअसल देवास जिला अस्पताल में सभी कर्मचारी ठेके प्रथा के तहत भोपाल की सिग्मा कंपनी में कार्यरत है जिनमें सफाई कर्मचारी, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं। इन्हें 3 महीने से अधिक समय हो गया है, जहां सिक्युरिटी गार्ड की सैलरी आगयी है जबकि उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जहां वेतन काफी दिनों से वह इंतजार कर रहे हैं इसी बीच 3 महीने में वह 3 बार हड़ताल भी कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई सुध नहीं ले रहा है। 


हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि हमें 3 महीने 7 दिन से अपना वेतन नहीं मिला है जिसके चलते आज हम हड़ताल पर बैठे हैं। तीन बार अपना आवेदन हम दे चुके हैं जिसके बावजूद हमारी सैलरी हमें नहीं दी गई है। इसकी शिकायत सिविल सर्जन को भी कर चुके है। लेकिन वह यही बोलते हैं कल दे देंगे परसो दे देंगे। फिर भी हमें हमारी सेलेरी मिली है।


एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने