Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

म.प्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा

म.प्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति 
सुनील कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा 




जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ न्यायाधीश सुनील कुमार अवस्थी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधि एवं न्याय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायाधीश अवस्थी को दिसम्बर 2020 में मप्र औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के उपबंध (अ) का अनुपालन करते हुए 02 जनवरी, 2021 से मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया था, जिसे विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। 


*जानिए आखिर क्यों..??* *अमेरिका ने लगाई पाकिस्तान को फटकार..* *आखिर क्या है.. डेनियल पर्ल केस..??*


न्यायमूर्ति सुनील कुमार अवस्थी 15 अक्टूबर,1985 को सिविल जज क्लास-II के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने एक न्यायिक अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया,13 अक्टूबर 2016 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 17 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था, ग्वालियर खंडपीठ से होते हुए जस्टिस सुनील कुमार अवस्थी इंदौर खंडपीठ में पदस्थ थे, मई 2021 में वे 62 की उम्र पूरी होने पर सेवानिर्वृत होने वाले थे। दिसम्बर 2020 में ही उन्हें इंदौर खंडपीठ से मध्यप्रदेश औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष बनाया गया था।


*प्रज्ञा का सोनिया-राहुल पर प्रहार* *जिस पर बच्चा-बच्चा हंसता है,* *उसकी अम्मा उसे प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही* *: प्रज्ञा ठाकुर*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार





Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post