Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

कमलनाथ और दिग्विजय सहित 1500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुआ मामला दर्ज... जाने क्या है कारण..??

कमलनाथ और दिग्विजय सहित 1500 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुआ मामला दर्ज... जाने क्या है कारण..??




मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 1500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जवाहर चौक से रोशनपुरा तक जो प्रदर्शन किया गया वह बिना अनुमति के किया गया था।


*उच्च शिक्षा की है चाह..??* *तो कुंडली के इन गृहों को मनाना होगा..* *जानिए क्या है वे अद्भुत उपाय..*


यहां जानिए क्या है पूरा मामला


नए कृषि कानून के विरोध में शनिवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर राजभवन की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे से पहले बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को काफी हिदायत दी कि बेरिकेट्स पार न करें, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। बैरिकेट के ऊपर चढ़ गए। इस पर पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता पीछे की तरफ दौड़े। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सहित सैकड़ों संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता राजभवन जाने के लिए अड़े रहे। पुलिस ने दोबारा लाठी चार्ज करने के लिए कहा लेकिन कांग्रेसी नहीं माने।


*जानिए ऐसा क्या हुआ...की..??* *मोदी के मंच से बोली ममता बनर्जी..* *बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं..*


बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा का मामला हुआ दर्ज


नवीन कृषि कानूनों के विरोध में एवं किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया था। पुलिस का अनुमान है कि इस प्रदर्शन में 1500 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया इसलिए उनके खिलाफ बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं बिना अनुमति प्रदर्शन करके यातायात एवं क्षेत्र विशेष का सामान्य जनजीवन प्रभावित करने का मामला दर्ज किया गया है। 


*Sagar Gangrape News* *जान से मारने की धमकी देकर* *बारी बारी किया गैंगरेप*


दिग्विजय सिंह सहित 106 कांग्रेस नेता गिरफ्तार 


आंसू गैस छोड़ने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य पदाधिकारियों अपनी गिरफ्तारी दी और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गैस असर जवाहर चौक से लेकर न्यू मार्केट तक रहा। इससे आसपास से गुजरने वाले दुकानदारों की आंखो में आंसू रहे। प्रदर्शन के कारण के चलते जीटीबी कॉम्पलेक्स के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली।पुलिस ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित कुल 106 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है।


*सिंधिया की मुराद पर* *शिवराज का ठप्पा* *ढाई साल बाद-आखिर मिल ही गया बंगला*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार





Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post