Vikas ki kalam

जबलपुर:चाकूबाजी के मामले में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,₹4 हजार का था इनाम

जबलपुर क्राइम / मध्य प्रदेश क्राइम

जबलपुर:चाकूबाजी के मामले में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,₹4 हजार का था इनाम

हनुमानताल पुलिस की कार्रवाई,आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बटनदार चाकू बरामद

जबलपुर।हनुमानताल थाना क्षेत्र में मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर की ओर से 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है।

मई में युवक पर किया था चाकू से हमला

पुलिस के अनुसार,13 मई 2026 को जीशान पठान पिता मोहम्मद साबिर,निवासी तालिब शाह चौक के पास,थाना हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शिकायत के मुताबिक आरोपी नियाज अहमद पिता उस्मान अहमद,उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद नगर मोरिया ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था।

शिकायत के आधार पर हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 330/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं में प्रकरण विवेचना में लिया था।

वारदात के बाद से फरार था आरोपी

पुलिस के मुताबिक,मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी नियाज अहमद लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ लगातार पतासाजी की,लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा ₹4,000 के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

कब्रिस्तान के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

पुलिस को 8 अगस्त 2026 को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपी जैसे ही कब्रिस्तान के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी नियाज अहमद को 9 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश पांडे,सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक साजिद और विनीत की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने