Vikas ki kalam

ICC ODI World Cup 2027 Qualifier:22 फरवरी से शुरू होगी वर्ल्ड कप की जंग,विजेता टीम को मिलेगा सीधा टिकट

Sports/Cricket /ICC News

22 फरवरी से शुरू होगी वर्ल्ड कप की जंग,विजेता टीम को मिलेगा सीधा टिकट

ICC ने जारी किया कार्यक्रम,मेजबान देश का नाम अभी तय नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफायर के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम रहने वाला है,क्योंकि इसकी विजेता टीम को सीधे ICC ODI World Cup 2027 के ग्रुप स्टेज में खेलने का मौका मिलेगा।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार,वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफायर का आयोजन 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक किया जाएगा।हालांकि, ICC ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी कौन-सा देश करेगा।

क्या है नया क्वालिफिकेशन सिस्टम?

ICC ने हाल ही में 2027 वनडे विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम लागू किया है।इसके तहत 10 टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को सीधे 14 टीमों वाले ICC ODI World Cup 2027 के ग्रुप स्टेज में प्रवेश मिलेगा।नए प्रारूप का उद्देश्य क्वालिफाइंग मुकाबलों को अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाना है।

मेजबान देश पर अभी फैसला बाकी

हालांकि टूर्नामेंट की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, लेकिन ICC ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्वालिफायर की मेजबानी किस देश को सौंपी जाएगी।इस संबंध में आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब उन टीमों पर रहेगी जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर में उतरेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने