Vikas ki kalam

जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न,नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

जबलपुर | न्यायालय | स्थानीय समाचार

जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न,नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

अधिवक्ताओं के हित और कल्याण के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प,‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’के नारों से गूंजा परिसर

जबलपुर।जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।समारोह की अध्यक्षता महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने की, जबकि हाईकोर्ट के जस्टिस हिमांशु जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्व की शपथ लेते हुए अधिवक्ता समुदाय के हित में पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ महिला एवं युवा अधिवक्ताओं की भी सहभागिता रही।

जीत का श्रेय अधिवक्ता साथियों को

मीडिया से चर्चा के दौरान जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य सुदीप सिंह सैनी ने चुनाव में मिले समर्थन के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी साथी अधिवक्ताओं,वरिष्ठ अधिवक्ताओं,महिला अधिवक्ताओं,सह-अधिवक्ताओं और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय ने जिस भरोसे के साथ नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी है,उस पर खरा उतरना प्राथमिकता रहेगी।

अधिवक्ताओं के हित और कल्याण पर रहेगा फोकस

सुदीप सिंह सैनी ने कहा कि 2026 से 2028 के कार्यकाल में नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं,सुविधाओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर संघ मजबूती और एकजुटता के साथ काम करेगा।

निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव समिति का जताया आभार

नवनिर्वाचित सदस्य ने जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति के प्रति भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और चुनाव समिति ने अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

समारोह के अंत में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।नए पदाधिकारियों ने भी अधिवक्ता समुदाय की एकता और हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने