Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

10th -12th का आ गया परिणाम..जानिए इस बार किसने मारी बाजी

10th - 12th का आ गया परिणाम..जानिए इस बार किसने मारी बाजी




विकास की कलम /भोपाल। 

मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा (एमपी बोर्ड) रिजल्ट परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने के साथ ही राज्य के करीब 16 लाख विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फरवरी-मार्च में सम्पन्न हुई थी। जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में जयंत यादव का नाम टॉपर्स लिस्ट में सामने आया है।

छात्र रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के साथ ही स्टूडेंट्स ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।इसके लिए आपको मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा। इससे आसानी से परीक्षा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।

12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप


एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया ही। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष 12वीं कक्षा में जयंत यादव ने प्रदेश में 487 अंक प्राप्त करके टॉप किया है।


10वीं में अनुष्का अग्रवाल टॉपर

एमपी बोर्ड में कक्षा दसवीं में अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में 500 में से 495 अंक प्राप्त करके टॉप स्थान हासिल किया है।


बोर्ड ने  किया प्रतिशत में रिजल्ट घोषित

एमपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें इस वर्ष 12वीं कक्षा का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
वहीं 58.10% प्रतिशत 10वीं का रिजल्ट दर्ज किया गया है।


ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट


रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
इसके होम पेज पर आपको 10वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।


यहाँ चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट


जैसे ही एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|
बोर्ड का नाम: एमपी बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: mpbse.nic.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट: mpresults.nic.in


 एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट


रैंक 1 -ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल,  नैनपुर, मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स हासिल कर टॉप किया है।
रैंक -2  - रेखा उबारी, इशिता तोमर, स्नेहा पटेल 
शासकीय उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, कटनी की छात्रा रेखा रेबारी, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसनेर आगर मालवा की छात्रा इश्मिता तोमर और इंडियन एक्सीलेंस स्कूल वार्ड नंबर 10 , अनंतपुरम, हुजूर रीवा की छात्रा स्नेहा पटेल , तीनों छात्राओं ने 493-493 अंक हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की।
रैंक 3- तीसरे स्थान पर शासकीय उ.मा.वि. बिहरा, सतना के छात्र सौरभ सिंह रहे। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए।
रैंक - 4 -  सौम्या सिंह , श्री अरविन्दो बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल, महसुवा, रीवा- 491 मार्क्स
रैंक - 4 - जोयल रघुवंशी , डॉल्फिन द स्कूल ऑफ विजडम हाईस्कूल, गंजबासौदा, विदिशा- 491 मार्क्स
रैंक - 4 - अंकिता उरमलिया , सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, गंगानगर जबलपुर - 491 मार्क्स
रैंक 4 - खुशबू कुमारी  , ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हा.से.स्कूल, नैनपुर, मण्डला, - 491 मार्क्स
रैंक 5 - प्रगति असाटी, शा. आदर्श बहु. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह, - 490 मार्क्स
रैंक 5 -  श्रुति तोमर , आर.वी.एस. पब्लिक उ.मा.वि., पोरसा, मुरैना- 490 मार्क्स
रैंक 5 - गुनगुन शाक्य, कस्तूरीदेवी कन्या उ.मा.वि., भिण्ड- 490 मार्क्स
रैंक 5 - निकिता चौरसिया , शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर- 490 मार्क्स
रैंक 5 - नियति साहू, शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर- 490 मार्क्स


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post