Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

15 लाख का इनामी नक्सल गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

 15 लाख का इनामी नक्सल गिरफ्तार,पुलिस को मिली बड़ी सफलता..




जगदलपुर/छग

जगदलपुर के चिंतुर क्षेत्र के लंकापल्ली गांव के जंगल से, नामचीन नक्सली 30 वर्षीय, मड़कम हुंगा उर्फ उंगा को आंध्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह नामचीन नक्सली सुकमा के कासलपाड़ का रहने वाला है। जो की 2007 में नक्सली संगठन से जुड़ा था। वही अपनी गतिविधियों के कारण उसे 2017 में प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य के रुप में  पदोन्नत किया गया था। आंध्र पुलिस के अनुसार आरोपी 37 हिंसक वारदातों में शामिल बताया जा रहा है।जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा नक्सल अपराध  एवं छत्तीसगढ़ की 12 बड़ी वारदातें शामिल है। आरोपी नक्सली से 2 डेटोनेटर, 2 हथगोला, कार्डेक्स तार, लोहे के टुकड़े, एक प्रेशर कुकर बरामद किया गया है।

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एसपी ने दी जानकारी।


नामचीन नक्सली को आंध्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 लाख रुपए का इनाम घोषित था  ।

चिंतुर के लंकापल्ली गांव के जंगल से पकड़ा

30 साल का मड़कम हुंगा उर्फ उंगा सुकमा के कासलपाड़ का है निवासी

2007 में जुड़ा था नक्सल संगठन से

2017 में प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य के रुप में हुआ पदोन्नत

आंध्र में 37 हिंसक वारदातों में रहा है शामिल

छग में भी 1 दर्जन से ज्यादा नक्सल अपराधों में रहा है शामिल

छत्तीसगढ़ की 12 बड़ी वारदातों का उल्लेख

2 डेटोनेटर, 2 हथगोला, कार्डेक्स तार, लोहे के टुकड़े, एक प्रेशर कुकर के साथ पुलिस ने पकड़ा

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post