Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

भारत-नेपाल की जांच चौकी से 2 करोड़ की चरस बरामद , महिला तस्कर गिरफ्तार

 

www.vikaskikalam.com

बहराइच / विकास की कलम।

 बहराइच पुलिस ने भारत-नेपाल की रुपईडीहा जांच चौकी पर सशस्त्र सीमा बल और संयुक्त दल ने 2 करोड़ की 5 किलो चरस बरामद कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह हिमाचल प्रदेश की निवासी है।

बता दें कि यह मामला जिले के भारत-नेपाल की सीमावर्ती रुपईडीहा जांच चौकी का है। जहां पर पुलिस ने 5 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला तस्कर बरामद मादक पदार्थ की खेप को नेपाल से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ले जा रही थी।

  मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा सीमा चौकी से कुल्लू  के छलालसोसन निवासी माया उर्फ सपना की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 5 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उनके मुताबिक महिला से पूछताछ में मालूम हुआ है कि बरामद चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली व हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। 



Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post