Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

जिलों के शासकीय महाविद्यालयों मे लगेगा इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक का कैंप



जबलपुर।

डॉ. लीला भलावी अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग की अध्यक्षता मे संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, डॉ. पवन तिवारी, श्री मिथिलेश कुमार सिंहा, मुख्य प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर एवं जबलपुर संभाग के सभी जिलों के अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी जिला नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना उपस्थित रहे।


बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर के तत्वाधान में जबलपुर संभाग के सभी जिलों के 86 शासकीय महाविद्यालयों मंे अध्ययनरत् स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर के सहयोग से परियोजना कार्य (इंटर्नशिप) कराई जायेगी।

प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर द्वारा जबलपुर संभाग के सभी जिलों के कुल 86 शासकीय महाविद्यालयो में 16 जनवरी से 18 जनवरी 2023 तक कैंप लगाया जायेगा। जिसमें विद्यार्थियों का इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक में खाता खोला जायेगा एवं विद्यार्थियों को पेमेंट बैकिंग, डिजिटल बैकिंग, बैकिंग एण्ड फाइनेंस, वित्तीय समावेशन, बैकिंग जागरूकता, ग्रामीण क्षेत्र में भुगतान बैंको की भूमिका की जानकारी प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर डॉ. लीला भलावी, अतिरिक्त संचालक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों की इंटर्नशिप के लिए सुनहरा अवसर है। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर एवं इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर के मध्य संभाग स्तरीय एमओयू किया गया है। यह एमओयू विद्यार्थियों के कॅरियर को दिशा प्रदान करेगा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करायेगा।

श्री मिथिलेश कुमार सिंहा, मुख्य प्रबंधक ने इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैकिंग की प्रकिया पर प्रकाश डाला एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उक्त बैठक का संचालन डॉ. सुनील वाजपेयी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय गुप्ता उपस्थित रहें।  

                                                                                                                                                                                                                      

              

                                        

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post