Vikas ki kalam

धरती पर मौजूद सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ खत्‍म होने की कगार पर, नासा का खुलासा

 धरती पर मौजूद सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ खत्‍म होने की कगार पर, नासा का खुलासा 



वॉशिंगटन । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सैटलाइट तस्‍वीरों के आधार पर बड़ा खुलासा किया है कि धरती पर मौजूद सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ खत्‍म होने वाला है। अंटार्कटिका पर मौजूद ए-76ए एक समय में बर्फ के सबसे बड़े पहाड़ों में से एक का आखिरी बचा हुआ हिस्‍सा है। यह जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है। अमेरिकी नेशनल आइस सेंटर के मुताबिक यह आइसबर्ग 135 किमी लंबा है और 26 किमी चौड़ा है। यह लंदन के कुल आकार का लगभग दोगुना है।

यह रोडे आइलैंड के आकार के पहाड़ ए-76 का सबसे बड़ा हिस्‍सा है। यह पहले सबसे बड़ा आइसबर्ग माना जाता था। यह हिस्‍सा अंटार्कटिका के रोन्‍ने आइस शेल्‍फ के पश्चिमी हिस्‍से से मई 2021 में टूटा था। इसके बाद यह तीन भागों में बंट गया था। ये थे, 76ए, 76बी, और 76सी है। आइसबर्ग संख्‍या 76 ए इन टुकड़ों में सबसे बड़ा था। यह बर्फ का विशाल टुकड़ा पिछले एक साल से धीरे-धीरे अंटार्कटिका के पास तैर रहा था। हालांकि अब इसके पिघलने की दर काफी बढ़ी है, और यह अब खत्‍म होने की कगार पर पहुंच गया है। ए-76ए की तस्‍वीर को गत 31 अक्‍टूबर को नासा के टेरा सैटलाइट ने खींची थी। यह उस समय प्रशांत और अटलांटिक महासागर को जोड़ने वाले ड्रेक पैसेज के मुहाने पर स्थित था। यह आइसबर्ग अभी इस समय एलीफैंट द्वीप और साउथ ओर्कने द्वीप समूह के पास दिखाई दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने