Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

रेलवे द्वारा तिरंगा अभियान के तहत झंडो का वितरण



रेलवे द्वारा तिरंगा अभियान के तहत झंडो का वितरण


जबलपुर

। आजादी के अमृत महोत्सव पर जबलपुर रेल मंडल द्वारा मंडल के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के घरों पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराने की व्यापक तैयारी की जा रही है। इस संबंध मे मंगलवार को डीआरएम संजय विश्वास द्वारा जबलपुर रेल मंडल के सभी विभागों के शाखा अधिकारियों को उनके विभाग के कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से झंडों का वितरण किया गया। शाखा अधिकारियों ने बताया कि श्री विश्वास द्वारा प्राप्त राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को सभी कर्मचारियों में क्रमशः वितरित कराए जा रहा है।

इस संबंध में रेल प्रशासन ने परिपत्र निकालकर सभी कर्मचारियों को झंडे अपने निवास पर लगाने का निर्देश दिया है।

मंडल सभागार में आयोजित बैठक के दौरान श्री विश्वास के साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, अमिताभ बल्लभ ने मंडल के शाखा अधिकारी विश्वरंजन, राहुल श्रीवास्तव, अभिराम खरे जेपी सिंह, विराट गुप्ता, संजय मनेरिया, डॉ. मधुर वर्मा, ए. बी मिश्रा, मनीष पटेल सहित सभी अधिकारियों को तिरंगे झंडे वितरण किए।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में कर्मचारियों को संख्या को देखते हुए १९ हजार तिरंगे झंडे खरीदे गए हैं जिसे कर्मचारियों के बीच बांटने की कार्यवाही तेज गति से निरंतर चल रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे इस अमृत महोत्सव पर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहरा कर राष्ट्रीय की आन बान शान में प्रतिभागी बने।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post