Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा,दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़कर 1,053 रुपए हुई

घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा,दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़कर 1,053 रुपए हुई




नई दिल्‍ली । 
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़कर 1,053 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गया है। इससे पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 1,003 रुपए थी। दिल्‍ली में पिछले एक साल में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 215 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसकी कीमत 834.50 रुपए बढ़कर 1,003 रुपए पहुंच गई थी, जो अब 50 रुपए और बढ़ गई है। दिल्‍ली में इससे पहले 19 मई को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 4 रुपए बढ़ी थी। इससे पहले 7 मई को भी घेरलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी और इसकी कीमत 999.50 रुपए पहुंच गई थी। 22 मार्च को भी इसकी कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि हुई थी। हालांकि, अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 899.50 रुपए पर स्थिर थी।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसकी कीमत 18 रुप। प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुप। की कटौती की गई है। इस महीने की शुरुआत में ही इसकी कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी और कॉमर्शियल सिलेंडर और भी सस्‍ता हो गया है। कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपए की कटौती हुई थी जिसके बाद कीमत दिल्‍ली में 2021 रुपए हो गई थी। रसोई गैस सिलेंडर के सबसे ज्‍यादा दाम कोलकाता निवासी चुका रहे है। यहां अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1,079 रुपएहो गई है। इसके बाद चेन्‍नई में भी 50 रुपए दाम बढ़े और यहां कीमत 1,068.50 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। सबसे कम कीमत मुंबईवासी चुका रहे हैं, जो एक सिलेंडर के लिए 1,052.50 रुपए का भुगतान करते हैं। यह कीमत दिल्‍ली से भी कम है।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post