Vikas ki kalam

राहुल चले नानी घर..कैसे होगी पंजाब रैली..?? बीजेपी ने जमकर लिए मजे...

राहुल चले नानी घर..कैसे होगी पंजाब रैली..??
बीजेपी ने जमकर लिए मजे...




नई दिल्ली।


पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल के बीच राहुल गांधी बुधवार को इटली की यात्रा पर रवाना हो गए। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है। राहुल गांधी की काबलियत और ऐन मौके पर मैदान छोड़ने जैसी टिप्पणियां सामने आई है।


बचाव में उतरी कांग्रेस ने कहा कि निजी यात्रा को लेकर अफवाह न फैलाएं। विदेश यात्रा पर टीका-टिप्पणियों के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सस्पेंस देर तक बना रहा। राहुल गांधी कहां गए और कब तक लौटेंगे इसकी डिटेल देर रात तक आई। 


इसके मुताबिक राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए। वो दोहा के रास्ते इटली जाएंगे और 5 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे।राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी बवाल मचा तो कांग्रेस की तरफ से जवाब आया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं। बीजेपी और उसके दोस्त मीडिया के लोगों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। 

सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी 5 जनवरी को भारत आ जाएंगे। वह सभी के संपर्क में है।इस बीच जनवरी के पहले हफ्ते में उनकी रैली पंजाब में होनी थी। अब जब वो विदेश चले गए हैं तो सूत्रों के मुताबिक पंजाब की।रैली रद्द कर दी गई है।


 गौरतलब है कि 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में उनकी रैली होना थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसी रैली से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही थी।राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल गांधी की नानी का नाम पउलो माइनो है। वह 93 वर्ष की हैं। इस बार राहुल गांधी का विदेश दौरा कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के एक दिन बाद हुआ है। 2020 में वो स्थापना दिवस के मौके पर भी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में थे।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने