Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

नगर निगम की टीम पर हुआ हमला निगम ठेकेदार को मारा और सूअर छुड़ा ले गए आरोपी

नगर निगम की टीम पर हुआ हमला 
 निगम ठेकेदार को मारा और सूअर छुड़ा ले गए आरोपी





उज्जैन मध्यप्रदेश

उज्जैन में सुअर पालकों ने गुंडागर्दी की। फ्रीगंज में सूअर पालकों ने पकड़ कर ले जा रही गाड़ी रुकवा कर ठेकेदार पर लाठियों से हमला किया। साथ ही, पत्थर भी फेंके। करीब 10 से अधिक लोगों ने दो अलग-अलग गाड़ियों के कांच फोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। यही

नहीं, इसके बाद गाडी में पकडे गए शूकरों को भी छुड़ाकर ले गए। बताया गया, शहर में करीब 17 से अधिक सूअर पालक हैं।फ्रीगंज इलाके में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया,जब इंदौर के बिचौली मर्दाना में रहने वाला निगम काठेकेदार अमित डागर साथियों के साथ आवारा घूम रहेसूअरों को पकड़ने निकले थे। अमित की मानें, तो उसने नागझिरी से सूअर पकड़ना शुरू किया। उनके साथ 4पुलिसकर्मी भी थे। बावजूद सूअर पालकों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सूअरों को भी छुड़ा ले गए। असल में, सभी को नगर निगम की ओर से हिदायत दी गई

थी। बावजूद भी शहर में सूअर आवारा घूम रहे थे। नगर निगम ने बीते 2 सालों से इंदौर के अमित डागर को सूअर पकड़ने का ठेका दिया है। अमित डागर ने हमला करने वाले कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। इसमें संदीप बौरासी, दीपक बौरासी, राहुल बौरासी समेत अन्य लोगों के नाम बताए हैं। माधव नगर थाने में हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, जल्द ही आरोपियोंको पकड़ लिया जाएगा। इसमें कुछ निगम कर्मचारी थे, तो शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी केस दर्ज किय जा रहा है। साथ ही, इनके घर के बारे में जानकारी निकलवाई जा रही है। इनके अवैध निर्माण को जल्द ही तोड़ा जाएगा। इससे पहले भी सूअर पालकों की गुंडागर्दी देखने को मिली थी। करीब 2 साल पहले भी ढांचा भवन में सूअर पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला किया था।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post