Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

क्या ?? जबलपुरिया अंदाज में हुआ है..?? इंडिगो की नई उड़ानों का आगाज..??

 क्या ??
जबलपुरिया अंदाज में हुआ है..?? इंडिगो की नई उड़ानों का आगाज..??



लंबे समय बाद ही सही लेकिन जबलपुर जिले को हवाई उड़ानों की नई सौगात मिलने का रास्ता नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सीएम शिवराज सिंह के संयुक्त प्रयासों से एकदम साफ हो गया...

शुक्रवार की सुबह जबलपुर जिले के डुमना एयरपोर्ट पर इन दो नई उड़ानों का शुभारंभ किया जाना था जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर शहर के मीडिया बंधुओं को भी डुमना एयरपोर्ट पर आमंत्रित किया गया था लेकिन इससे पहले ही पूरा मामला खटाई में जाता नजर आने लगा अचानक ही एयरपोर्ट के अंदर से गाली गलौच और झुमा-झपटी  के स्वर तीव्र होते सुनाई देने लगे। और उसके बाद मीडिया के कम कैमरे में इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में झूमटते हुए कैद हो गए।


आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला


मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपने ताबड़तोड़ अंदाज के साथ हंगामे के बीच दिल्ली और मुंबई के लिए दो नई उड़ानों की शुरुआत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा इन उड़ानों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। लेकिन इस दौरान कार्यक्रम से रौनक नदारद थी। क्योंकि कार्यक्रम के महज कुछ ही देर पहले डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ,मीडिया कर्मियों और भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं की ग़दर फैल चुकी थी।

पत्रकारों की तीसरी आंख में कैद हुए नजारों की यदि बात की जाए तो डुमना एयरपोर्ट प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं और इंडिगो के कर्मचारियों के बीच जमकर चले लात घुसा के दृश्य बखूबी कैद हुए हालांकि बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को ठंडा किया गया।


जानिए आखिर क्या थी हंगामे की मुख्य वजह



जबलपुर शहर के डुमना विमानतल से जबलपुर से दिल्ली और जबलपुर से मुंबई की नई इंडिगो फ्लाइट की सौगात मिलने की अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के ठीक पहले एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के पत्रकारों को इंडिगो एयरलाइंस का स्टाफ संबोधित करने वाला था उपरोक्त कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस ने शहर के मीडिया कर्मियों सहित बीजेपी के आला नेताओं को भी सुबह 9:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बुलवा लिया था इंडिगो एयरलाइंस के आमंत्रण पर पहुंचे पत्रकार बंधुओं और भाजपा नेताओं ने जब डुमना एयरपोर्ट पर जाकर नजारा देखा तो सभी दंग हो गए दरअसल मीडिया कर्मियों को पत्रकार वार्ता के लिए तो बुलवा लिया गया था लेकिन ना तो वहां पत्रकारों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था थी और ना ही कवरेज करने के लिए कोई चयनित स्थान.....

 इतना ही नहीं भाजपा के नेताओं के लिए भी उपरोक्त कार्यक्रम स्थल पर कोई भी स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया था। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर और नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई उन्होंने जब इस संबंध में इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि सागर महाजन से बात की तो बातों ही बातों में विवाद तूल पकड़ने लगा इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि सागर महाजन ने ना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की बल्कि मीडिया कर्मियों के साथ भी जमकर अभद्रता की जिसके बाद शहर के पत्रकारों ने इंडिगो एयरलाइंस के इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।


सीएम और सिंधिया ने वर्चुअली जुड़डकर किया नई उड़ानों का शुभारंभ..




जबलपुर जिले को मिली नई विमान सुविधाओं को लेकर पूरा शहर काफी खुश है। इन नई उड़ानों के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली से ही सांसद राकेश सिंह भी शामिल हुए। डुमना एयरपोर्ट पर इस नई फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। हालांकि इस फ्लाइट के जरिए सुबह 9:20 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी खुद जबलपुर आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों वश इस फ्लाइट से ना सके।


भाजपा नगर अध्यक्ष ने दी उड़ानों की सौगात की जानकारी


जबलपुर जिले में लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि जबलपुर के डुमना विमानतल से बड़े महानगरों को जोड़ा जाए और इसी कड़ी में जबलपुर जिले को नई विमान उड़ानों की सौगात प्राप्त हुई है उपरोक्त विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने बताया कि शहर के सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है। दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली के अलावा दूसरी फ्लाइट मुंबई-जबलपुर-मुंबई के बीच रवाना हुई। साथ ही 28 अगस्त को जबलपुर से इंदौर और हैदराबाद के बीच भी दो और फ्लाइट इंडिगो शुरू करने जा रहा है। अभी जबलपुर से सबसे अधिक फ्लायर्स दिल्ली व मुम्बई के साथ हैदराबाद के लिए निकलते रहे हैं। इसे देखते हुए इसी रूट पर नई फ्लाइट शुरू हो रही है। जबलपुर को इंदौर से हवाई सेवा से जोड़ने की मांग अर्से से हो रही थी।



हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर डुमना विमानतल पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिदार्थ बहुगुणा तथा श्री जीएस ठाकुर भी मौजूद थे ।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post