तालिबानी मानसिकता के लोगों को जेल भेजेगी भाजपा सरकार..
बी,डी शर्मा (भाजपा प्रदेशाध्यक्ष)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम के मौके पर गुरुवार देर रात देश विरोधी नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। आपको बतादें की कुछ असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिकता फैलाने के उद्देश्य से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि यहां आज भी कई लोग तालिबानी प्रवृत्ति के हैं. वे खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं। पाकिस्तान समर्थन नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन में पाकिस्तान के समर्थन में लगे नारो पर कहा कि प्रदेश में कुछ लोग तालिबानी मानसिकता के लोग है...उन्होंने कहा कि मैंने कल ही कहा था कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग तालिबानी मानसिकता के लोग है...लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे लोगों को छोड़ेगी नही...उन्हें जेल भेजा जाएगा...
वीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, बीजेपी, मप्र