Vikas ki kalam

Political News|भाजपा महानगर में नई टीम की एंट्री,मीडिया से प्रचार तक मिली नई जिम्मेदारियां

Politics / BJP / Jabalpur

भाजपा महानगर में नई टीम की एंट्री,मीडिया से प्रचार तक मिली नई जिम्मेदारियां

रवि शर्मा को सौंपी गई जिला मीडिया प्रभारी की कमान, संगठन को मजबूत बनाने के लिए 6 पदाधिकारियों की घोषणा

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर संगठन ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए छह नए जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने संगठनात्मक दायित्वों का पुनर्वितरण करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की।

इन नियुक्तियों में रवि शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे रवि शर्मा इससे पहले सह मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव और मीडिया समन्वय क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

महानगर संगठन में इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

घोषित सूची के अनुसार—

रवि शर्मा – जिला मीडिया प्रभारी

नरेश चौधरी – सह मीडिया प्रभारी

सुंदर अग्रवाल – जिला प्रवक्ता

अनिल सिंह चौहान – जिला प्रचार मंत्री

राजेश रोहरा – कार्यालय प्रभारी

राहुल तिवारी – सह कार्यालय प्रभारी

इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनुभव और कार्यकुशलता का मिला पुरस्कार

भाजपा संगठन के सूत्रों के अनुसार रवि शर्मा ने सह मीडिया प्रभारी रहते हुए संगठन की गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।यही वजह रही कि पार्टी ने उन्हें पदोन्नति देते हुए जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन का मानना है कि नई टीम के गठन से पार्टी के कार्यक्रमों,अभियानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश और स्थानीय नेतृत्व ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह,राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि,सांसद आशीष दुबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,विधायक अशोक रोहाणी,विधायक अभिलाष पांडे,महापौर जगत बहादुर सिंह‘अन्नू’,जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू,प्रदेश प्रवक्ता डॉ.वाणी अहलुवालिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संगठन को नई गति देने की तैयारी

भाजपा महानगर संगठन का लक्ष्य आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है।नई नियुक्तियों के बाद मीडिया,प्रचार और कार्यालय संचालन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने