Vikas ki kalam

Crime News:फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे गिरा स्कूटर सवार,दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

Jabalpur News|Road Accident|Crime & Accident News

फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे गिरा स्कूटर सवार,दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

देर रात कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा,पुलिस कर रही दुर्घटना के कारणों की जांच

जबलपुर।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि युवक वाहन चलाते समय अचानक असंतुलित हो गया और फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा।हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान प्रमोद दास के रूप में हुई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रमोद दास निवासी मदन महल के रूप में हुई है।वे पिछले करीब 15 से 20 वर्षों से करोंदा नाला बायपास स्थित एक शराब दुकान में कार्यरत थे।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

फोन नहीं उठाने पर परिजनों को हुई चिंता

मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार दास ने बताया कि रात करीब 1 बजे तक प्रमोद घर नहीं पहुंचे थे।इस दौरान उन्हें कई बार फोन लगाया गया,लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।परिजनों ने पहले सोचा कि वह वाहन चला रहे होंगे,इसलिए फोन नहीं उठा पा रहे हैं।कुछ देर बाद दोबारा कॉल करने पर राहगीरों और पुलिस ने फोन उठाकर हादसे की जानकारी दी।

फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटर सवार युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा और फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे गिर गया।दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के कई हिस्से मौके पर बिखरे मिले।दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर MP 20 SP 5066(होंडा स्कूटर)बताया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार,असंतुलन या किसी अन्य कारण से हुआ।

क्षेत्र में शोक का माहौल

प्रमोद दास की अचानक हुई मौत से परिवार,मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है।स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने