Vikas ki kalam

धर्म--आज निकली जबलपुर की भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, शाम 5:30 बजे सिटी बंगाली क्लब से हुआ शुभारंभ...

धर्म | जबलपुर समाचार | संस्कृति

आज निकली जबलपुर की भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, शाम 5:30 बजे सिटी बंगाली क्लब से हुआ शुभारंभ...

भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा देंगे नगरवासियों को दर्शन,गुंडिचा मंदिर तक निकलेगी भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रथयात्रा

जबलपुर।संस्कारधानी जबलपुर आज भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का साक्षी बनेगी।सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन एवं सिटी बंगाली क्लब द्वारा आयोजित यह पारंपरिक रथयात्रा 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 5:30 बजे सिटी बंगाली क्लब स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुआ।श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के वातावरण में भगवान श्री जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे।

हरिनाम संकीर्तन से होगा शुभारंभ

रथयात्रा शुरू होने से पहले शाम 5:00 बजे हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद परंपरा के अनुसार 'छेरा पहाड़ा' की रस्म निभाई जाएगी, जिसमें रथ के मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई कर विनम्रता और सेवा का संदेश दिया जाएगा।

इन प्रमुख मार्गों से निकलेगी रथयात्रा

रथयात्रा सिटी बंगाली क्लब से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव और तुलाराम चौक से होते हुए पुनः सिटी बंगाली क्लब परिसर स्थित मौसी माँ के घर (गुंडिचा मंदिर) पहुंचेगी।

महाप्रसाद का होगा वितरण

रथयात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए घी भात, चने की दाल और समोसा का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड

आयोजन समिति ने रथयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से पुरुषों के लिए पीला कुर्ता तथा महिलाओं के लिए पीली साड़ी या पीली कुर्ती पहनकर आने का आग्रह किया है, ताकि पूरी यात्रा एकरूपता और भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर सके।

23 जुलाई तक गुंडिचा मंदिर में विराजेंगे भगवान

भगवान श्री जगन्नाथ 16 जुलाई से 23 जुलाई तक मौसी माँ के घर (गुंडिचा मंदिर) में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

नगरवासियों से सहभागिता की अपील

सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन एवं सिटी बंगाली क्लब ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से सपरिवार रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

और नया पुराने