Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

महिला खिलाडियो के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस का मौन व्रत

 

www.vikaskikalam.com

जबलपुर । 

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में निरंतर महिलाओं का अपमान एवं उत्पीड़न का मामला निरंतर उजागर हो रहा है। भाजपा के द्वारा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है भाजपा खेलों के नाम पर छलावा कर रही है और खेलों का भाजपाई करण हो रहा  है यह साबित किया जा रहा है यह सब खेल  भाजपा की मेहरबानी  से हो रहा है। उक्त आरोप कांग्रेसजनो ने लगाये है। उन्होने बताया विगत दिवस महिला पहलवान के द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया  परंतु अभी तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उक्त सांसद के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिसके विरोध में कांग्रेस सेवादल  मध्य प्रदेश कुश्ती संघ जबलपुर खेल प्रकोष्ठ के द्वारा मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा  समक्ष  मौन धारण करके धरना  दिया गया। कांगेसजनो ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपो को अत्यंत गंभीर शर्मनाक और निंदनीय बताया है साथ ही मांग की है कि शीघ्र ही भारतीय कुश्ती संघ को भंग करके निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाये। प्रदर्शन में जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी शिव कुमार नामदेव कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा जबलपुर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा मीनाक्षी स्वामी यतेंद्र सोनी जितेंद्र यादव उमेश पटेल महेश मिश्रा राकेश चक्रवर्ती हिमांशु मिश्रा  गुड्डू नवी शिव कुमार चौबे रज्जू सराफ महेश कोरी रीना विश्वकर्मा राजकुमार झारिया आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post