Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

UP के बाद-अब MP में भी... "मैं लड़की हूं - लड़ सकती हूं"

 UP के बाद-अब MP में भी...
"मैं लड़की हूं - लड़ सकती हूं" 



भोपाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा यूपी चलाए जा रहे 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए मप्र में भी इस अभियान को शुरू किया जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस इसकी शुरूआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व से एक साथ सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी।

इसमें महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने के साथ अधिकारों के प्रति सजग किया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना जायसवाल ने बताया कि जिले के बाद यह अभियान विकासखंड और फिर मतदान केंद्र स्तर पर भी संचाति होगा। अब उन्हें अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान चलाया जाएगा। 

इसके तहत महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। राजनीतिक तौर पर महिलाओं को सशक्त करने के कार्यक्रम संगठन द्वारा लगातार चलाए जाते हैं। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जाती है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका लाभ वे कैसे ले सकती हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post