Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

BMO के वायरल डांस वीडियो ने उड़ाई जिम्मेदारों की नींद

BMO के वायरल डांस वीडियो ने उड़ाई जिम्मेदारों की नींद


जबलपुर जिले में शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसमें अस्पताल परिसर में ही बीएमओ पद में पदस्थ डॉक्टर जोया खान अपने पति के साथ फिल्मी गानों में ठुमके लगाती नज़र आई। वहीं अस्पताल का अन्य स्टाफ और सहयोगी भी उन्हें चीयर करते नज़र आये। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तरह तरह के विवाद सामने आ रहे है।


अस्पताल में गक्कड़-भर्ता पार्टी में हुआ डांस



प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित वीडियो 26 जनवरी की शाम का बताया जा रहा है।जहां गणतंत्र दिवस के जश्न पर गक्कड़-भर्ता पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान अस्पताल परिसर पर स्टाफ द्वारा जमकर नाचगाना किया गया।


जहां गर्भवती महिलाएं हो भर्ती.. वहां किसकी अनुमति से हुआ शोर शराबा..


वीडियो वायरल होने के बाद यह बात सामने आ रही है कि जिस अस्पताल में गर्भवती महिलाएं भर्ती हो वहां शोर-शराबा से भरी पार्टी कैसे आयोजित हो सकती है। वैसे भी अस्पताल परिसर साइलेंट जोन के दायरे में आता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की निजी पार्टी करने का अधिकार स्टाफ को किसने दिया। आपको बतादें की बाकायदा साउंड बॉक्स लगाकर गाने बजाते हुए पार्टी का आगाज किया गया। जहाँ घंटों तक फिल्मी धुन पर नाच गाना चलता रहा।अस्पताल में प्रसव के लिए महिलाएं भर्ती थीं। इसके अलावा दूसरे मरीज भी थे। बावजूद उनका ख्याल क्यों नहीं रखा गया।सूत्र बताते है कि साउंड की आवाज से मरीज घंटो परेशान होते रहे।


आयोजन में देश भक्ति की जगह फिल्मी गानो पर ठुमके..


गणतंत्र दिवस पर हर देश भक्त को यह अधिकार है कि वह अपने कार्य क्षेत्र या सार्वजनिक स्थान पर अपनी खुशी का इजहार करे। लेकिन इस अवसर पर देशभक्ति के कार्यक्रम की आड़ में फिल्मी गानों की फूहड़ता परोसना जायज़ नहीं है।यदि अस्पताल परिसर में गणतंत्र दिवस पर आयोजन ही करना था तो देश भक्ति के नज़ारे प्रस्तुत क्यों नहीं किये गए। अब दोषियों को बचाने की कवायद भी तेज हो गयी है। लेकिन क्या जिम्मेदारों को अपने मनोरंजन के दौरान पीढ़ित मरीजों की सुध नहीं आयी।


BMO मेडम से ज्यादा उनके पति की पूछपरख


वायरल वीडियों में BMO जोया खान जिनके साथ नृत्य करती दिखाई दे रहीं है। वे कोई और नहीं बल्कि उनके पति इमरान खान है। जोकि अक्सर बिना किसी कारण के अस्पताल के विभागीय मामलों में दखल देने के लिए काफी चर्चाओं में रहे है। जबलपुर के शहपुरा में BMO पति की चर्चा सबसे ज्यादा होती है। यहां BMO जोया खान से ज्यादा उनके पति इमरान खान की पूछपरख होती है। अस्पताल के पास ही इमरान खान का पैथोलॉजी सेंटर है। इसकी आड़ में वो अस्पताल में अधिक समय देते हैं। अस्पताल के हर आयोजन में उनकी मौजूदगी और दखल अधिक रहता है।


सरकारी अस्पताल के सामने BMO मेडम का पैथोलॉजी सेंटर..

गौरतलब हो कि शहपुरा में BMO जोया खान का खुद का पैथोलॉजी सेंटर है। जो कि अस्पताल परिसर से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर है। क्षेत्रीयजनों कि माने तो मेडम अस्पताल में कम और अपने नीजी सोनोग्राफी सेंटर में ज्यादा समय देती है।


हाल ही मैं वायरल हुआ BMO पति का ऑडियो


BMO मेडम के पति इमरान खान हाल ही में एक विवादित वायरल ऑडियो कांड से चर्चा में रहे है।इन पर नसबंदी पीड़ित महिला के पति को धमकाने का आरोप भी लग चुका है। बेलखेड़ा निवासी रमेश रजक पत्नी की नसबंदी कराने शहपुरा के अस्पताल लाया था। वहां उसकी पत्नी को बेहोश कर ऑपरेशन के लिए कक्ष में लिटाया गया था। लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। बाद में आने को बोला गया। काफी देर बाद महिला को होश आया था। इस पर रमेश रजक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। जिसके बाद इमरान खान रमेश रजक को धमकाने लगा कि वह शिकायत वापस ले ले, नहीं तो FIR दर्ज हो जाएगी।


CMHO ने दिए जांच के आदेश..

वायरल वीडियो की जानकारी आपके माध्यम से मुझे प्राप्त हुई । उपरोक्त विषय में बातचीत पर पता लगा कि गणतंत्र दिवस की शाम गक्कड़-भर्ता पार्टी का आयोजन हुआ था। ये वीडियो उस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। इस पूरे मामले को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया है। जो प्रमुख तथ्यों की जांच करेगी। और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

डॉक्टर रत्नेश कुरारिया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर


वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें..





 

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post