Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

एमपी में डेल्टा वैरियंट का डेरा.. अधिकतर केस डेल्टा वेरिएंट के हैं हमें सतर्क रहना होगा- नरोत्तम मिश्रा

एमपी में डेल्टा वैरियंट का डेरा..
अधिकतर केस डेल्टा वेरिएंट के है.. हमें सतर्क रहना होगा- नरोत्तम मिश्रा


इंदौर मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 308 केस मिले हैं। इंदौर फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां 137 केस आए हैं। गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में मिले केस में आधे ओमिक्रॉन और आधे डेल्टा वैरिएंट के हैं। घातक डेल्टा वैरिएंट ही प्रदेश में दूसरी लहर लाया था। हजारों लोग मारे गए थे।

एक दिन पहले प्रदेश में 221 केस आए थे। अब एक्टिव केस बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, एसडीएम और डॉक्टर भी शामिल हैं। सिंधिया के पीए भी पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में आज दोपहर 3.30 बजे तो इंदौर में शाम 7 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक होना है। इसमें पाबंदियों पर फैसला लिया जाएगा। 

सबसे ज्यादा 137 संक्रमित इंदौर में ही मिले हैं। इनमें एक एसडीएम अक्षय मरकाम भी शामिल हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। 21 दिसंबर को भी दो मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में संक्रमण दर बढ़कर 1.85 हो गई है। भोपाल 69 नए केस मिले हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।

ग्वालियर में 25 संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए पाराशर और उनके बेटे पॉजिटिव आए हैं। नीदरलैंड में नौकरी करने वाला 42 साल का शख्स, उसकी पत्नी और 6 साल का बेटा संक्रमित मिला है। ये लोग 16 दिसंबर को ग्वालियर आए थे। वापस जाने के लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया तो तीनों संक्रमित पाए गए।

जनकगंज डिस्पेंसरी के वरिष्ठ चिकित्सक को खांसी, जुकाम और बुखार था। उन्होंने जांच कराई, तो वह भी संक्रमित निकले। बीमार होने से पहले वह अस्पताल में मरीज देख रहे थे। डॉक्टर कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। जिला अस्पताल मुरार में पदस्थ 39 साल का कर्मचारी भी संक्रमित निकला है।

जबलपुर में 21 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को हल्के लक्षण हैं। होम आइसोलेट हैं। संक्रमितों में तीन आंध्रप्रदेश, दो दिल्ली और एक एक मुंबई से लौटा है। 10 अन्य लोग अलग- अलग शहरों से आए हैं। नए संक्रमितों में पांच महिलाएं भी हैं। संक्रमितों में सबसे कम उम्र 21 वर्षीय युवक की है। सबसे अधिक उम्र 62 वर्षीय बुजुर्ग की है। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

रतलाम में एक संक्रमित मिला है। जीआरपी 22 साल के युवक को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। एंटीजन टेस्ट में युवक पॉजिटिव मिला।

उज्जैन में 9 केस मिले हैं। चरक हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। एक संक्रमित नोएडा से लौटा है। शारजाह से मुंबई और फिर उज्जैन आए शख्स भी पॉजिटिव आए।

सागर में भी 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह मरीज 1 जनवरी को पॉजिटिव आने वालों के संपर्क में आए थे। मरीजों में 49 साल का शख्स निवासी पथरिया जाट, 17 साल की लड़की और लड़का, 19 साल की युवती (तीनों अहमदनगर इलाके से हैं) व मोतीनगर की 42 साल की महिला शामिल हैं।

खंडवा में 4 केस आए हैं। संक्रमितों में 2 टीचर तो 5-6 साल के 2 बच्चे हैं। बच्चे 2. नवकार नगर के हैं। परिवार के सदस्य पहले से संक्रमित हैं। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर अमन नगर तो दूसरे आनंद नगर से हैं।

शिवपुरी में 6 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज मुंबई का रहने वाला इलेक्ट्रिशियन है। चार मरीज शिवपुरी और एक कोलारस का रहने वाला है। संक्रमितों में शंकर कॉलोनी निवासी 25 साल का युवक, कमलागंज निवासी 38 साल का युवक, विवेकानंद कॉलोनी निवासी 18 साल का युवक, ठंडी सड़क हनुमान गली निवासी 32 साल की युवती और एबी रोड कोलारस निवासी 40 साल का शख्स शामिल


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post