Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

कांग्रेस की सरकार बनवाई तो दूंगा 5 लाख लोगों को रोजगार..वरना छोड़ दूंगा राजनीति- नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस की सरकार बनवाई तो दूंगा 5 लाख लोगों को रोजगार..वरना छोड़ दूंगा राजनीति- नवजोत सिंह सिद्धू 



पंजाब

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।इसे लेकर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें कर रहे हैं।इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने फगवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 

प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।अगर ऐसा नहीं हुआ,तब मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह अपना वचन देते हैं, कि उनका 13 सूत्री कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के लिए है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं वादा करता हूं अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बनने पर 5 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी और अगर ऐसा नहीं हुआ,तब मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधकर कहा कि प्रतिद्वंद्वी नेताओं को या भाजपा में शामिल होने या फिर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालधर में भाजपा ने अपना दफ्तर 5 साल में नहीं खोला, क्योंकि पार्टी नेताओं को पता था कि ऐसा करने पर किसानों का विरोध झेलना पड़ेगा।

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेकर सिद्ध ने कहा कि दिल्ली में 22,000 शिक्षक सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल पंजाब में लगातार रैलियां कर रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए कई लोक लुभावन वादे भी कर रहे हैं।


Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post