Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

महानवमीं पर कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 21 हजार लड़कियों के खाते में ट्रांसफर होंगे 6 करोड़ रुपये..

महानवमीं पर कन्या पूजन के साथ
शुरू हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 
21 हजार लड़कियों के खाते में 
ट्रांसफर होंगे 6 करोड़ रुपये..





 मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार यानी आज दुर्गा नवमी के दिन लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम दोपहर 3 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं की पूजा कर की। प्रदेश की 21 हजार से ज्यादा बालिकाओं के खाते में 6 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे।


प्रदेश की लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मीऔर बेटियों को वर्चुअली माध्यम से इस कार्य्रक्रम से जोड़ा जाएगा। शिवराज कह चुके हैं कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए जाना जरूरी हैं। बेटियों को केवल पूजना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना और सबकी लाड़ली बनाना हमारी जिम्मेदारी है। बेटियों की शिक्षा और उनकी समृद्धि के लिए कोई भी कमी नहीं रहने दी जाए।


इस उत्सव में प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में वर्चुअल माध्यम से बालिकाओं को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का प्रत्येक गांव, आंगनबाड़ी केन्द्र, समस्त परियोजनाओं, जनपदों, नगरपालिका, जिला मुख्यालय पर टीवी, कम्प्यूटर, लेपटाप, मोबाइल एवं दूरदर्शन से उत्सव का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।


 योजना को सफल बनाने सुझाव भी मांगे


मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और अधिक बेहतर बनाए जाने के के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। साल में एक दिन तय कर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को बेहतर बनाने के लिए सभी लाड़लियों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में कम से कम दो वर्ष की पढ़ाई पूरी


 एक नजर में


अब तक योजना के अंतर्गत लगभग 9 हजार करोड़ का व्यय किया जा चुका है।


40 लाख से अधिक बालिकाओं का पंजीयन हो चुका है।


6 लाख 62 हजार बालिकाओं को 185 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण किया जा चुका है।

वर्ष 2021-22 के बीते 6 माह में 


1 लाख 31 हजार नई बालिकाओं का पंजीयन किया गया।


आज के कार्यक्रम में 21 हजार 650 लाड़ली लक्ष्मियों के खातों में कुल 5 करोड़ 99 लाख रुपए की छात्रवृत्ति का ट्रांजैक्शन किया जा रहा है।


आज के आयोजन में प्रदेश से लगभग 35 लाख लाड़ली बालिकाएं जुड़ेंगी।

लाड़ली लक्ष्मी योजना को अनेक राज्यों ने अपनाया

 

*बेटियों के लिए MP में यह भी किया जा रहा* 


सरकारी कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से शुरू।



बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य।

बेटियों के अपहरण और उनके गायब होने की घटनाओं के लिए चलाया गया मुस्कान अभियान

अभियान में, 10 हजार से अधिक बेटियों को दुष्टों के चंगुल से छुड़ाया गया।

बहन-बेटियों को बुरी नजर से देखने वालों को सबक सिखाने के लिए और समाज में जागरूकता लाने के लिए सम्मान अभियान चलाया गया।

किशोरियों की सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जागरूकता के लिए पंख अभियान प्रारंभ किया गया।

311 विकासखण्डों के विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए अपराजिता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

23 हजार बालिकाओं को जूडो, कराटे, ताईक्वाण्डो का प्रशिक्षण दिया जा रहा।

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post