Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

19 वर्षीय साइको आशिक गिरफ्तार 50 से अधिक लड़कियों के उत्पीड़न का आरोप... "जानिए क्या है इस सिरफिरे की कहानी"

19 वर्षीय साइको आशिक गिरफ्तार
50 से अधिक लड़कियों के उत्पीड़न का आरोप...
"जानिए क्या है इस सिरफिरे की कहानी"





दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी नाम से सोशल मीडिया अकांउट बनाकर 50 से अधिक महिलाओं एवं लड़कियों को परेशान करने एवं उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ करने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।


*महंगाई और कृषि कानून वापस लेने* *कांग्रेस का बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन..*


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रहीम खान ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और तस्वीरों से छेड़छाड़ करने में सक्षम कई मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर करीब 50 लड़कियों एवं महिलाओं का उत्पीड़न किया है।


*दबंगो के कब्जे से परेशान महिला.. कलेक्ट्रेट गेट के अनशन पर बैठी...* *माँगे पूरी न होने पर किया आत्मदाह का ऐलान*.


आरोप है कि रहीम खान महिला की फर्जी पहचान के जरिये इन महिलाओं एवं लड़कियों को अश्लील संदेश भेजता था, यहां तक कि वह नाबालिग बच्चियों को भी उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर निशाना बनाता था। पुलिस ने बताया कि रहीम को दिल्ली के आरके पुरम थाने में एक पीड़िता द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

*Covid-19 और Vaccines से जुड़ी अफ़वाहों को..* *अपने प्लेटफार्म से हटाएगा Facebook ...*


शिकायतकर्ता के मुताबिक इंस्टाग्राम पर ''सीएच_रहीम_खान786 आईडी से उसकी छेड़छाड़ की गई तस्वीर भेजी जा रही है और नग्न तस्वीरों की मांग की जा रही है। डीसीपी (साउथ-वेस्ट) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रौद्योगिकी आधारित जांच एवं इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के आधार पर साउथ-वेस्ट जिले की पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और फरीदबाद के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


*यह कैसा विस्थापन.. साहब* *आखिर हम भी इंसान हैं...* *विस्थापितों ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव*


डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान रहीम खान ने स्वीकार किया है कि वह अपराध में शामिल रहा है और निजी संतुष्टि के लिए पूरे देश में करीब 50 लड़कियों एवं महिलाओं को निशाना बना चुका है। पुलिस ने अपराध साबित करने वाले सबूत जैसे चैट की जानकारी, वीडियो क्लिप एवं विभिन्न महिलाओं की तस्वीर रहीम खान के मोबाइल फोन से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य पीड़ितों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।


*जूसर मशीन में छिपा था* *29 लाख का सोना...* *जानिए कैसे हुआ खुलासा..???*



नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..




ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।




विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post