Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

आन्दोलन का पहला चरण आज ,कर्मचारी गांधी प्रतिमा के सामने करेंगे उपवास

  आन्दोलन का पहला चरण आज ,कर्मचारी गांधी प्रतिमा के सामने करेंगे उपवास 

जबलपुर। 

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि राष्ट्रfिपता महात्मागांधी की प्रतिमा के सामने दो अक्टूबर को आन्दोलन के पहले चरण में १२ बजे से २ बजे तक उपवास कर ज्ञापन दिया जावेगा। लिपिकों की वेतन विसंगती रमेश चंद्रशर्मा आयोग की अनुशंसा के अनुसार सुधारी नहीं गई है, पुरानी पेशन दी जावे, पदोन्नती चालू जावे मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना लागू की जाये, जीवन बीमा योजना की राशि २ सौ के स्थान पर ५ सौ काटे जाए। सातवें वेतनामन के अनुसार आवास भत्ता दिया जाए, कार्यभारित स्थापना बंद की जाए, भृत्य का पद नाम बदला जाए, रिक्त पद में अनुकम्पा नियुक्ति आदि १७ सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी नहीं किये जा रहे है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में दो अक्टूबर को एक साथ आन्दोलन का शुभारंभ किया जावेगा मांगों का निराकरण करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यसचिव मध्य प्रदेश शासन को माँग पत्र देकर आन्दोलन की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेश के जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुजराल, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, मध्य प्रदेश आईटीआई तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि दहायत, मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अध्यक्ष एस. के. वांदिल, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सपाक्स अध्यक्ष प्रदीप पटैल, समयपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश मरकाम, सिहोरा तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, सतीष उपाध्याय, नरेंद्र सेन, आलोक अग्निहोत्री, चंदू जाऊलकर पी एल गौतम, रवि बागडी, अर्जुन सोमवंसी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। 

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post