Vikas ki kalam,जबलपुर न्यूज़,Taza Khabaryen,Breaking,news,hindi news,daily news,Latest Jabalpur News

मध्यप्रदेश कृषि में अग्रणी राज्य बना - तोमर कृषि वि.वि. का स्थापना दिवस मनाया गया



मध्यप्रदेश कृषि में अग्रणी राज्य बना - तोमर
कृषि वि.वि. का स्थापना दिवस मनाया गया

 


जबलपुर ।

 जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का ५९वां स्थापना दिवस केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्यआतिथ्य एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद राकेश सिंह व राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, सहायक महानिदेशक (बीज) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. डी. के यादव के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने की। ५९वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को ऑनलाइन मोड पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि, आज मध्यप्रदेश खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य माना जाता है, तो उसकी बुनियाद में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका, कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय उत्कृष्ट संस्थान के रूप में देशभर में जाना जाता है,

समारोह को प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और कुलपति डॉ.प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया। 

      कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा. संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, लेखा नियंत्रक बी. एन. बाजपेई, कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शेखर सिंह बघेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर शरद जैन, आलोक राजपूत, डॉ. विवेक बड़े ,डॉ. योगेश मोहन शर्मा, डॉ. अनय रावत आदि की विशेष भूमिका रही। 

Post a Comment

If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.

Previous Post Next Post