दिग्विजय की रामधुन पर बोले नरोत्तम मिश्रा..
चच्चा जान की रामधुन पे कहीं दिल्ली वाली मेडम फ़तवा न निकाल दे..
दिग्विजय सिंह कुछ बयान दें और उस पर बवाल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता...
दरअसल राजनीतिक गलियारों में हर छोटी बड़ी बात को तिल का ताड़ बनाने में माहिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे, और वहां पर रामधुन करेंगे.....
आपको बता दें कि बीते दिनों रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ने की बात कर रहे हैं. इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने रामधुन की बात कही थी.
दिग्विजय के स्वागत के लिए तैयार किया गया दफ्तर
इसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनका स्वागत करने की बात कही और यह इसी के लिए दफ्तर तैयार किया गया है. दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक ने अपने पूरे कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे, श्रीराम स्वागत द्वार और 1000 से अधिक लोगों के बैठकर रामधुन करने की व्यवस्था की है.
रामधुन के बाद भक्तों के लिए हलवा पूरी के प्रसाद की व्यवस्था
सभी राम भक्तों के लिए प्रसाद के तौर पर पूरी सब्जी और हलवा भी दिया जाएगा, ताकि जो रामभक्त कार्यालय में आएं भगवान श्री राम का स्मरण करें, तो उनका प्रसाद जरूर लेकर जाएं. आज 11:30 बजे के करीब दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेता बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यालय पहुंचेंगे।
चुटकी लेते हुए बोले नरोत्तम मिश्रा...
कहीं चाचा जान की रामधुन को लेकर दिल्ली वाली मैडम फतवा न जारी कर दे
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधायक रामेश्वर शर्मा के घर भव्य राम धुन गाने पहुंच रहे हैं और इसे लेकर राजनीतिक कटाक्ष की झड़ी लग चुकी है दिग्विजय सिंह के इस पॉलीटिकल स्टंट पर चुटकी लेते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि
अच्छा है अब चाचा जान रामधुन गाएंगे। और अपने साथ इस बड़े आयोजन को सफल करने बाकायदा भीड़ भी लेकर आ रहे हैं इस महान कार्य के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय में लोगों के बैठने और रामधुन गाने की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है साथ ही परंपरागत तरीके से राम धुन के पश्चात हलवा पूरी प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है वे रामधुन गाए उनका स्वागत है लेकिन कहीं ऐसा ना हो कि दिल्ली वाली मैडम उनके रामधुन गाने पर फतवा जारी कर दे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you want to give any suggestion related to this blog, then you must send your suggestion.